प्रेग्नेंसी में मां और होने वाले बच्चे के लिए फायदेमंद होते हैं ये 7 फल, रोजाना 1 जरूर खाएं

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखनी चाहिए। इस समय पर फल, सब्जियां, नट्स और सीड्स जरूर खाने चाहिए। प्रेग्नेंसी में मां और होने वाले बच्चे के लिए ये 7 फल फायदेमंद हो सकते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि आपको रोजाना इनमें से 1 फल खाना चाहिए।
image

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। इस समय पर महिलाएं जितनी हेल्दी डाइट लेती हैं, मां और होने वाले बच्चे के लिए उतना ही अच्छा रहता है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को फल, सब्जियां, नट्स और सीड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे शरीर को न्यूट्रिशन मिलता है। ताजे और सीजनल फल, गर्भावस्था में महिलाओं के लिए फायदेमंद होते हैं। हालांकि, कुछ फलों को खाने की इस समय पर मनाही हो सकती है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है। एक्सपर्ट का कहना है कि प्रेग्नेंसी में हफ्ते के सातों दिन ये सात फल आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। रोजाना इनमें से किसी एक को डाइट का हिस्सा जरूरी बनाएं। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नंदिनी जानकारी दे रही हैं।

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को जरूर खाने चाहिए ये फल

  • प्रेग्नेंसी जर्नी में रोजाना एक फल खाने की आदत महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। इस समय पर सेब को डाइट में जरूर शामिल करें। सेब, आयरन, फाइबर और विटामिन-सी से भरपूर होता है।
  • पाचन को सुधारने, कब्ज को दूर करने और इम्यूनिटी को मजबूत करने समेत इसके कई फायदे हैं।
  • इस समय पर महिलाओं को हफ्ते में कम से कम एक दिन केला जरूर खाना चाहिए। केले में पोटैशियम, फाइबर और विटामिन-बी6 पाया जाता है। यह जी मिचलाने की दिक्कत को भी दूर करता है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और कब्ज भी दूर होता है।

anar khane ke fayde

  • प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अनार जरूर खाना चाहिए। यह शरीर में खून की कमी दूर करता है। अनार, विटामिन-के, कैल्शियम, प्रोटीन और आयरन से भरपूर होता है। अनार से शरीर में ताकत आती है और हड्डियां मजबूत होती है।
  • विटामिन-सी और फोलिक एसिड से भरपूर संतरा शरीर को हाइड्रेशन देता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी, शरीर में आयरन के अब्जॉर्बशन को बढ़ाने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें-फर्टिलिटी और प्रेग्नेंसी पर क्या होता है डायबिटीज का असर? डॉक्टर से जानें

mangoes for weight loss

  • अगर आम का सीजन है, तो इसे भी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। यह विटामिन-ए और विटामिन-सी से भरपूर होता है और इम्यूनिटी मजबूत करता है।
  • प्रेग्नेंसी में आप एप्रिकॉट्स भी जरूर खाएं। यह कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। इससे बच्चे की ग्रोथ में मदद मिलती है और एनीमिया से बचाव होता है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के लिए तरबूज का सेवन भी फायदेमंद होता है। यह शरीर को हाइड्रेशन देता है और कब्ज दूर करता है।

यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी प्लान करते वक्त Ovulation Days का पता होना है जरूरी, इन संकेतों से करें पहचान

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए ताकि मां और होने वाले बच्चे की सेहत अच्छी बनी रहे। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP