प्रोटीन शरीर के विकास के लिए बहुत ही जरूरी है। अक्सर जब प्रोटीन की बात आती है, तो लोग अंडे का नाम सबसे पहले लेते हैं। एक अंडे में लगभग 6 से 7 ग्राम प्रोटीन होता है। लेकिन जो लोग शाकाहारी होते हैं, उनके लिए थोड़ी मुश्किलें पैदा हो जाती है, वहीं कुछ लोगों को अंडा खाना पसंद नहीं होता है। अगर आप को भी अंडा पसंद नहीं है या आप शाकाहारी हैं, तो चिंता मत कीजिए, क्योंकि हम आपको ऐसे 5 खाद्य पदार्थों की लिस्ट दे रहे हैं, जो प्रोटीन के मामले में अंडे को आसानी से पीछे छोड़ सकते हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा की है। चलिए जानते हैं वो कौन से 5 सुपरफूड्स हैं।
अंडे को भी मात देते हैं ये 5 वेज फूड्स
एक्सपर्ट के मुताबिक अंडे की जगह आप सोया चंक्स का चुनाव कर सकती हैं। 50 ग्राम सोया चंक्स में लगभग 25 ग्राम प्रोटीन होता है। सोया चंक्स प्रोटीन के साथ ही फाइबर का भी बेहतरीन स्रोत है। आप इसे कई तरह से डाइट में शामिल कर सकती हैं । जैसे सब्जी, सोया टिक्की, सौते किए हुए सोया चंक्स।
View this post on Instagram
पनीर भी बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। एक्सपर्ट बताती हैं, कि 100 ग्राम प्रोटीन में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन होता है। इसे सब्जी, स्नैक्स या सलाद के रूप में डाइट में शामिल किया जा सकता है। यह कैल्शियम का भी बेहतरीन स्रोत है।
टोफू को भी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। जिन लोगों को एनिमल बेस्ड प्रोटीन पसंद नहीं है। वह प्लांट बेस्ड प्रोटीन यानी की टोफू का सेवन कर सकते हैं। यह भी प्रोटीन का एक कंप्लीट सोर्स होता है। इसे ग्रिल करके या सब्जी की तरह खाया जा सकता है।
यह भी पढ़े-पनीर का पानी पीने से मिलते हैं ये 3 फायदे, डाइट में करें शामिन
आप ग्रीन योगर्ट को भी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। 200 ग्राम योगर्ट में कम से कम 10 से 12 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। यह प्रोबायोटिक्स का भी बेहतरीन स्रोत है,जो पाचन को दुरुस्त कर सकता है। इसे नाश्ते में खाया जा सकता है।
पीनट बटर से भी आपको प्रोटीन मिल सकता है। 2 बड़े चम्मच में लगभग 32 ग्राम प्रोटीन होता है। यह हेल्दी फैट्स का भी बेहतरीन स्रोत है। इसे फलों के साथ, टोस्ट पर या स्मूदी में डालकर कर खाया जा सकता है।
यह भी पढ़े-एक महीने तक रोजाना अंडे खाने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों