Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:47 AM IST

एक महीने तक रोजाना अंडे खाने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं?

अंडा सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन क्या हो अगर कोई व्यक्ति हर रोज अंडे खाए। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं
Updated:- 2024-09-02, 17:49 IST
Health Impacts of Eating Eggs for a Month

अंडा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के विकास के लिए जरूरी होते हैं, लेकिन क्या हो अगर कोई व्यक्ति एक महीने तक रोजाना अंडे खाए? इस शरीर में क्या बदलाव होगा? इसको लेकर हमने एक्सपर्ट से बात की शायद अस्पताल की डाइटिशियन वर्षा इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

एक महीने तक रोजाना अंडे खाने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं?

egg negative effects

  • एक्सपर्ट के मुताबिक अंडे रोजाना खाने के फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं। चलिए सबसे पहले इसके फायदे पर नजर डालते हैं।
  • फायदे की बात करें तो अंडा उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन प्रदान करता है, जो मांसपेशियों के विकास और उन्हें बनाए रखने के लिए जरूरी होता है।
  • अंडों में ल्यूटिन और जियाजैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो उम्र से संबंधित आंखों की समस्याओं जैसे मोतियाबिंद और मैक्युलर डिजनरेशन के खतरे को कम कर सकते हैं।
  • अंडे में सल्फर की मात्रा अधिक होती है जो बालों और नाखूनों के स्वस्थ विकास में मदद करती है। सल्फर जरूरी खनिज है जो केराटिन नाम के प्रोटीन के निर्माण में सहायक होता है। केराटिन बालों और नाखूनों की संरचना को मजबूत बनाते हैं।

रोज अंडे खाने के नुकसान

egg for heart

  • रोजाना अंडे खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।
  • अंडे का अधिक सेवन करने से शरीर में कुछ विटामिन और खनिजों जैसे कि विटामिन ए और आयरन का संतुलन हो सकता है।
  • अंडों में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है इसलिए अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ सकता है।
  • कच्चे या अधपके अंडे में साल्मोनेला बैक्टीरिया हो सकता है जो फूड प्वाइजनिंग का कारण बन सकता है।

यह भी पढ़ें-पीरियड में होता है असहनीय दर्द, खजूर दिला सकता है फायदा

अगर आप 1 महीने तक अंडे खाते हैं तो यह जरूर सुरक्षित करें कि आप संतुलित मात्रा में इसका सेवन करें, एक दिन में 2 से ज्यादा अंडे का सेवन न करें। आपको कोलेस्ट्रॉल कीदिक्कत है तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। इसके साथ एक स्वस्थ आहार का पालन करें।

यह भी पढ़ें-सोने से पहले भुनी हुई अजवाइन खाने से सेहत को मिल सकते हैं ये फायदे

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।