कब्ज को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए?
रात को ऐसा क्या खाएं कि सुबह पेट साफ हो जाए?
कब्ज को तुरंत खत्म करने के क्या उपाय हैं?
कब्ज किसकी कमी से होता है?
ये सवाल बताते हैं कि पेट साफ न होना लोगों के लिए कितनी बड़ी दिक्कत बन चुका है। खान-पान और जीवनशैली के सही न होने के चलते कब्ज लोगों के लिए एक बड़ी परेशानी बन चुका है। पेट के ठीक से साफ न होने का सीधा मतलब है कि आपका पाचन सही नहीं है और आपको अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। डाइट में फाइबर की कमी और फिजिकल एक्टिविटी के न के बराबर होने के कारण कब्ज हो जाती है और पेट सुबह खुलकर साफ नहीं होता है। ऐसे में आपको अपने खान-पान में कुछ खास बदलाव करने चाहिए। कुछ खास चीजों को डाइट में शामिल करने से कब्ज दूर होती है। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं।
कीवी
View this post on Instagram
कीवी में एक्टिनिडिन नामक एंजाइम होता है। यह फाइबर से भरपूर होती है और इसके सेवन से कब्ज दूर होती है। यह डाइजेशन को सुधारने में मदद करती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है, जिसकी वजह से यह शुगर पेशेंट्स के लिए भी काफी फायदेमंद है।
चिया सीड्स
चिया सीड्स, फाइबर से भरपूर होते हैं। ये गट में एक जेल जैसा बना देते हैं, जो स्टूल को मुलायम करके बाहर निकालने में मदद करता है। इनके सेवन से आंतों में हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ता है और पेट आसानी से साफ होता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को आसानी से साफ करता है। ये बीज वजन कम करने में भी मदद करते हैं।
शकरकंद
सर्दियों में मिलने वाला शकरकंद भी कब्ज दूर करने में बेहद फायदेमंद है। इसमें फाइबर और स्टार्च होता है, जो गट बैक्टीरिया के लिए जरूरी है। इसे उबालकर खाने से गैस और सूजन दूर होती है और पेट आसानी से साफ होता है।
यह भी पढ़ें-कब्ज को दूर करने के लिए रोज करें ये 2 योगासन, पेट होगा आसानी से साफ
केला
केला, खून की कमी दूर करता है और पाचन में भी मदद करता है। इसमें फाइबर और नेचुलर प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन को दुरुस्त करने, पेट को साफ करने और कब्ज को दूर करने में फायदेमंद हैं।
पालक
हरी पत्तेदार सब्जियां कब्ज को दूर कर सकती हैं। पालक इन्हीं में से एक है। इसमें मैग्नीशियम होता है, जो आंतों में पानी को बढ़ाता है और पेट साफ होने में मदद करता है। पालक में पानी की मात्रा भी अधिक होती है। इसके नियमित सेवन से कब्ज दूर हो सकती है।
कब्ज को दूर करने के लिए इन 5 चीजों को डाइट में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों