हेल्दी लाइफ के लिए बहुत जरूरी है कि हम जो खाना खाते हैं, वह ठीक तरीके से डाइजेस्ट हो। गर्मियों में अक्सर तापमान बढ़ने की वजह से महिलाओं को इनडाइजेशन और पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कि गैस, एसिडिटी, पेट में दर्द आदि हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप पेट की पाचन प्रक्रिया को सही बनाए रखना चाहती हैं तो आपको आप अपने डाइट रूटीन में ऐसे सुपरफूड्स को शामिल करें, जिनसे ना सिर्फ आपका डाइजेशन अच्छा रहे, बल्कि पेट से जुड़ी प्रॉब्लम्स से भी आपको छुटकारा मिल जाए। आइए जानें इन सुपरफूड्स के बारे में-
केला रखेगा पेट को सलामत
विटामिन और मिनरल्स से भरपूर केले में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसीलिए नियमित रूप से केला खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती और पेट साफ रहता है। इसके अलावा अगर आपको इनडाइजेशन की समस्या रहती है या फिर गैस बनती है तो उसमें भी केला खाने से आराम मिलता है। केले में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पोटेशियम से एसिडिटी की समस्या में राहत मिलती है। यही नहीं, केले में मौजूद ट्राइप्टोफान एमिनो एसिड तत्व पाया जाता है, जो स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। स्ट्रेस फ्री रहने से भी पेट की समस्याओं में राहत मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें: शहद और सेब से किस तरह से आसानी से कर सकती हैं वेट लॉस, जानिए
खीरे से शरीर को मिलती है नमी
अगर आपको अक्सर एसिडिटी और पेट की समस्या रहती है तो आपको नियमित रूप से अपनी डाइट में में खीरा लेना चाहिए। खीरे के सेवन से शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचता है, जिसकी गर्मियों में सख्त जरूरत होती है। इस तरह खीरा शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है, साथ ही यह डाइजेशन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। खीरे के सेवन से पेट में बनने वाले एसिड में कमी आती है।
इसे जरूर पढ़ें: Rujuta Diwekar Tips: घर का बना अचार रोजाना खाएं, स्वाद के साथ अच्छी सेहत भी पाएं
तरबूज खाने से नहीं होगा डीहाइड्रेशन
तरजूब का स्वाद गर्मियों में अद्भुत लगता है। तरबूज खाने के बाद शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। तरबूज में 90 फीसदी पानी होता है और इसीलिए इसका रोजाना सेवन शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाता है। तरबूज में फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है, इसीलिए यह पेट को साफ रखने और डाइजेशन को इंप्रूव करने में भी मदद करता है।
नारियल पानी देता है एसिडिटी में राहत
एसिडिटी होने पर नारियल पानी के सेवन से काफी राहत मिलती है। नारियल पानी ना सिर्फ पीने में टेस्टी लगता है, बल्कि यह शरीर में पानी की कमी दूर करने में भी मदद करता है। खाना खाने के बाद अगर उल्टी जैसा अनुभव होता है, तो नारियल पानी के सेवन से यह प्रॉब्लम दूर हो जाती है। साथ ही नारियल पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाने में भी मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर काबू में रखता है और डाइजेशन को बेहतर बनाता है।
दही से मिलती है तरावट
दही में पाए जाने वाले हेल्दी बैक्टीरिया डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। दही के सेवन से खाना पचाने में मदद मिलती है। साथ ही अगर पेट में किसी तरह की गड़बड़ी हो तो भी दही का सेवन करने से पेट जल्दी ठीक हो जाता है। दही के सेवन से एनर्जी लेवल भी अच्छा रहता है और शरीर एक्टिव महसूस करता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी तो इसे जरूर शेयर करें, डाइट और न्यूट्रिशन से जुड़े अन्य आर्टिकल्स पढ़ने के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।
All Images Courtesy: Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों