हर घर में महिलाएं ही होती हैं, जो घर के सदस्यों के स्वाद और सेहत का ध्यान रखती हैं। मगर जब बात आती है अपनी सेहत का ध्यान रखने की तो उनके पास समय ही नहीं होता है। खासतौर पर अपने खान-पान को लेकर महिलाएं बेहद लापरवाह होती हैं। उनके शरीर को किस तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है, कई महिलाओं को तो इस बारे में ही जानकारी नहीं होती है।
ऐसे में वह जिस भोजन को सेहतमंद समझ कर ले रही होती हैं, वह भोजन उनके शरीर तक उचित मात्रा में पोषक तत्वों को पहुंचाने में नाकामयाब होता है। ऐसे में उन्हें ढेरों बीमारियां घेर लेती हैं और उनकी इम्यूनिटी भी वीक हो जाती है।
न्यूट्रिशनिस्ट हर्षिता दिलावरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महिलाओं के लिए जरूरी 5 पोषक तत्वों का जिक्र किया और उनके बेनिफिट्स बताए हैं। आप न्यूट्रिशनिस्ट के द्वारा बताई गई इन टिप्स को फॉलो करके अपने आपको सेहतमंद बना सकती हैं-
न्यूट्रिशनिस्ट ने अपनी पोस्ट में बताया है कि महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या होने का ज्यादा खतरा होता है। लेकिन यदि आप अपनी डाइट में कैल्शियम और मैग्नेशियम की उचित मात्रा लेंगी तो इस बीमारी का खतरा टल सकता है। यह दोनों ही तत्व 20 से 50 वर्ष तक की महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
फायदे-उम्र बढ़ने के साथ-साथ महिलाओं की हड्डियां कमजोर होती जाती हैं। खासतौर पर जो महिलाएं मेनोपॉज के चरण में हैं उनके लिए कैल्शियम और मैग्नेशियम बहुत ही जरूरी तत्व हैं।
क्या खाना चाहिए- कैल्शियम और मैग्नेशियम की उचित मात्रा ग्रहण करने के लिए आपको अपनी डाइट में हरे पत्ते वाली सब्जियां, तिल, बादाम, दही, स्प्राउट्स, दूध और फिश को शामिल करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- Expert Tips: रोज खाएंगी 'खीरे का रायता' तो होंगे ये 5 फायदे
यह विडियो भी देखें
विटामिन-डी भी अन्य विटामिंस की तरह शरीर के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व है। हड्डियों के बेहतर स्वास्थ्य के साथ-साथ विटामिन-डी दिल की सेहत के लिए भी बहुत जरूरी होता है। इतना ही नहीं, विटामिन-डी की कमी के कारण आपको वर्टिगो जैसी बीमारी का भी सामना करना पड़ सकता है।
फायदे- धूप के लिए सबसे अच्छा सोर्स है कि आप सुबह की ताजी धूप में कम से कम कपड़े पहन कर सन बाथ लें। इससे आपके शरीर में विटामिन-डी की कमी पूरी होगी।
क्या खाना चाहिए- आप विटामिन-डी ग्रहण करने के लिए अपने आहार में चीज, अंडे का पीला भाग, सोया मिल्क आदि शामिल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Expert Tips: भिंडी का जूस पीने के फायदे और उसे बनाने की विधि जानें
अगर आप प्रेग्नेंट होना चाहती हैं या फिर प्रेग्नेंट हैं तो आपको सबसे ज्यादा जिस पोषक तत्व की जरूरत है, वह है फोलेट और फॉलिक एसिड।
फायदे- अगर आप फॉलेट और फॉलिक एसिड की उचित मात्रा लेंगी तो बच्चे में होने वाले बर्थ डिफेक्ट्स की संभावनाएं बहुत कम हो जाएगी।
क्या खाना चाहिए- फॉलिक और फॉलेट की कमी पूरी करने के लिए आप केला, बींस, राइस, पालक और सिट्रिक एसिड युक्त फ्रूट्स का सेवन कर सकती हैं।
महिलाओं के लिए आयरन की भी सही खुराक लेना आवश्यक है, क्योंकि महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले एनीमिया की समस्या अधिक होती है। प्रेग्नेंट महिलाओं में अक्सर इस समस्या को देखा जाता है। यह बीमारी रेड ब्लड सेल्स की कमी के कारण होती है।
फायदे- अगर आप उचित मात्रा में आयरन युक्त आहार का सेवन करेंगी तो आपके शरीर में रेड ब्लड सेल्स काउंट भी बढ़ेगा और आपकी सेहत भी दुरुस्त रहेगी।
क्या खाना चाहिए- आपको मीट, फिश, अंडा, नट्स, सीड्स और हरी सब्जियों से भरपूर मात्रा में आयरन मिल सकता है।
नोट- अगर आप किसी भी तरह की हेल्थ प्रॉब्लम को फेस कर रही हैं तो पहले डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट से परामर्श करें और फिर अपनी डाइट में इन पोषक तत्वों को शामिल करें।
यदि यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह डाइट से जुड़ी और भी एक्सपर्ट टिप्स पाने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।