Expert Tips: रोज खाएंगी 'खीरे का रायता' तो होंगे ये 5 फायदे

भारतीय भोजन में दाल, रोटी और सब्जी के साथ ही रायते को भी शामिल किया जाता है। रायते को आप कई तरह से बना सकती हैं। खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ रायता भोजन को पचाने में भी मदद करता है। इसलिए आपको अपनी हर मील के साथ रायता जरूर शामिल करना चाहिए।
जब बात टेस्टी और आसानी से तैयार होने वाले रायते की होती है तो जहन में सबसे पहले खीरे के रायता का नाम ही आता है। यह एक ट्रेडिशनल रायता है। इसे बनाना तो आसान है ही, साथ ही यह खाने में बेहद टेस्टी लगता है और यदि आप इसे अपनी डाइट में नियमित रूप से शामिल करेंगी तो आपको बहुत सारे फायदे भी होंगे।
न्यूट्रिशनिस्ट कविता देवगन कहती हैं, ' वैसे तो खीरे का रायता कभी भी खाया जा सकता है, मगर गर्मियों के मौसम में खीरे के रायते को जरूर अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए क्योंकि इसमें वह सभी पोषक तत्व होते हैं, जिसकी जरूरत आपके शरीर को इस मौसम में होती है।'

खीरे में मौजूद पोषक तत्व-
1 खीरा यदि आप रोज खाती हैं तो आपके शरीर में यह पोषक तत्व पहुंचते हैं-
- कैलोरीज 40-50
- कार्ब्स 11-15 ग्राम
- फैट- 0 ग्राम
- फाइबर- 2-5 ग्राम
- प्रोटीन- 2-5 ग्राम
- विटामिन-के- 62%
- विटामिन-सी- 20%
- मैग्नेशियम- 15%
- पोटैशियम- 15%
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: भिंडी का जूस पीने के फायदे और उसे बनाने की विधि जानें
वेट लॉस के लिए आसान घरेलू उपाय
खीरे के रायते में फाइबर की अधिक मात्रा होती है। इसका नियमित सेवन करने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट बेहतर होता है और इससे आपको वेट लॉस करने में मदद मिलती है।
कब्ज की समस्या होती है कम
अगर आपको कब्ज की समस्या हमेशा बनी रहती है तो आपको रोज एक कटोरी खीरे के रायता का सेवन करना चाहिए। यदि आप ऐसा नियमित रूप से करती हैं तो आपको कब्ज की समस्या में बहुत राहत मिलेगी। इस विषय में कविता देवगन कहती हैं, 'खीरे में 96% पानी होता है। दही भी कब्ज की समस्या को कम करता है।'

शरीर को रखता है हाइड्रेटेड
शरीर को हाइड्रेटेड रखने और उसके डिटॉक्सिफिकेशन के लिए आपको रोज एक खीरा खाना चाहिए। आप खीरे का रायता बना कर भी खा सकती हैं। ऐसा करने से आपके शरीर में प्रोटीन भी उचित मात्रा में पहुंचेगा।
ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है खीरे का रायता
खीरे में पोटैशियम, मैग्नेशियम और फाइबर होता है। इसे दही के साथ कनज्यूम करने पर ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखा जा सकता है। अगर आपको हाइपरटेंशन की शिकायत है तो आपको खीरे के रायते का सेवन जरूर करना चाहिए।
पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत
खीरे का रायता शरीर में ठंडक पहुंचाता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इससे आपका bowel movement भी सही बना रहता है।
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: गर्मियों के मौसम में 5 तरह से खाएं केला
किसे नहीं खाना चाहिए खीरे का रायता-
1. अगर आपको किडनी से जुड़ी दिक्कत है तो आपको खीरे का रायता नहीं खाना चाहिए। यहां तक की आपको खीरे का सेवन भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें पोटैशियम होता है, जो किडनी के मरीजों को हानि पहुंचा सकता है।
2. कई लोगों को खीरे और डेयरी आइटम्स से एलर्जी होती है। खासतौर पर जिनके स्वेलिंग और ब्रीदिंग प्रॉब्लम हो उन्हें खीरे का सेवन किसी भी रूप में नहीं करना चाहिए।
3. अगर आपका ब्लड थिक है और आप ब्लड थिनर ड्रग्स ले रहे हैं तो आपको खीरे के सेवन से बचना चाहिए। आप कम मात्रा में खीरा ले सकते हैं। खीरे में मौजूद विटामिन-के आपके खून का गाढ़ा बना सकता है और इससे आपको ब्लड क्लॉटिंग की दिक्कत हो सकती है।

अन्य फायदे-
1. खीरे में सिलिका होता है। खीरे का रायता खाने से बालों और नाखूनों तक यह पोषक तत्व पहुंचता है, जो बेहद फायदेमंद होता है।
2. अगर आपको मुंह से बदबू आने की शिकायत होती है तो आपको रोज एक कटोरी खीरे का रायता जरूर खाना चाहिए।
3. आप खाने के साथ-साथ आंखों पर भी खीरे के टुकड़े को रख सकती हैं। इससे आंखों की थकावट दूर होती है। यह आंखों में पफीनेस की समस्या को दूर करता है।
4. स्किन लाइटनिंग और ब्राइटनिंग के लिए भी आप खीरे का फेस पैक बना कर चेहरे पर लगा सकती हैं।
नोट- अगर आप किसी भी तरह की हेल्थ प्रॉब्लम को फेस कर रहे हैं तो पहले डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट से परामर्श करें और फिर खीरे के रायते को अपनी डाइट में शामिल करें।
यदि यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह डाइट से जुड़ी और भी एक्सपर्ट टिप्स पाने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
Image credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।