पनीर तो आप सबने ही खाया होगा, यह प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। लेकिन इन दिनों मार्केट में टोफू का जलवा देखने को मिल रहा है। दरअसल टोफू पनीर के ही तरह होता है, फर्क इतना होता है कि पनीर दूध से बनाया जाता है और टोफू सोयाबीन मिल्क से। यानी टोफू एक प्लांट बेस्ड प्रोटीन है, इसलिए जो लोग शाकाहारी होते हैं, उन्हें ये पसंद आता है। लेकिन टोफू की खासियत सिर्फ प्रोटीन तक ही सीमित नहीं है। बल्कि यह आपकी सेहत के लिए कई ऐसे कमाल के फायदे दे सकता है, जिसके बारे में शायद आप जानती भी नहीं होगी। आइए डाइट एक्सपर्ट आइना सिंघल से समझते हैं, इसके 4 छुपे हुए फायदे
टोफू खाने के ये 4 फायदे नहीं जानती होंगी आप
View this post on Instagram
अगर आपको पीसीओएस या हार्मोनल असंतुलन की समस्या है, तो आपके लिए टोफू फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें नेचुरल फाइटोएस्ट्रोजेन होते हैं। ये शरीर में एस्ट्रोजन की तरह काम करते हैं। एंड्रोजन को संतुलित करने में मदद करता है,इससे पीरियड नियमित हो सकते हैं।चेहरे पर अनचाहे बाल और मुंहासे की समस्याएं कम हो सकती हैं।
अगर आप पाचन से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रही हैं, जैसे ब्लोटिंग या एसिडिटी, तो टोफू आपके लिए बेहतर विकल्प है। पनीर की तुलना में टोफू आसानी से पचाया जा सकता है। यह लैक्टोज फ्री है और गट फ्रेंडली है। यह उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें लैक्टोज इनटॉलरेंस है।
यह भी पढ़ें-थायराइड से परेशान महिलाएं इन 10 चीजों से कर लें दोस्ती, आसानी से रिवर्स हो सकते हैं लक्षण
अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रही हैं, तो टोफू को डाइट में जरूर शामिल करें। इसमें कैलोरी कम होती है और फैट भी काम होता है।यह प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। प्रोटीन की वजह से आपका पेट लंबे वक्त तक भरा हुआ रहता है।
एक्सपर्ट बताती हैं कि डेयरी उत्पादों को डाइट से हटने से त्वचा साफ होती है। मुंहासे कम नजर आते हैं। टोफू अंदर से आपकी त्वचा को चमकदार बनाता है। यह सूजन को काम करता है।
इसके अलावा टोफू, जो सोया से बना एक प्लांट बेस्ड प्रोटीन है, यह पर्या वरण के लिए भी अच्छा माना जाता है।
यह भी पढ़ें-क्या आपको पता है मिसकैरेज से बचने के लिए क्या खाना चाहिए?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों