वजन घटाने और एनर्जी बढ़ाने के लिए रोज पिएं यह हेल्दी ड्रिंक

हम में से बहुत ऐसी महिलाएं हैं, जो वजन घटाना चाहती हैं, इसके लिए मेहनत भी करती हैं, लेकिन वजन है कि घटता नहीं है, ऊपर से कमजोरी और ऊर्जा की कमी और हो जाती है। ऐसी महिलाओं को यह खास ड्रिंक पीना चाहिए।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-04, 12:33 IST
image

क्या आप भी वजन घटाने की कोशिश कर रही हैं? लेकिन रिजल्ट नहीं मिल पा रहा है, साथ में थकान भी महसूस करती हैं। अगर हां, तो आपको जरूरत है मेटाबॉलिज्म बढ़ाने की। हम आपको एक्सपर्ट का बताया एक घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जिससे आपकी यह दोनों ही समस्या हल हो सकती है। अगर आप इसे रोजाना डाइट में शामिल करती हैं, तो आपको वजन घटाने में भी मदद मिलेगी और एनर्जी में भी बढ़ोतरी महसूस होगी। यह एक घरेलू ड्रिंक है। इसमें चार सुपर फूड जैसे मेथी, सौंफ, अजवाइन और धनिया का इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका। डाइट एक्सपर्ट रामिता कौर ने इस बारे में जानकारी दी है।

वजन घटाने और एनर्जी बढ़ाने के लिए रोज पिएं हेल्दी ड्रिंक

  • मेथी दाना आधा छोटा चम्मच
  • सौंफ आधा छोटा चम्मच
  • अजवाइन आधा छोटा चम्मच
  • धनिया बीज आधा छोटा चम्मच
  • पानी एक गिलास

यह भी पढ़ें-काले चने रोज खाने से क्या होता है?एक्सपर्ट से जानें

  • एक गिलास गर्म पानी में सभी चीजें मेथी, सौंफ, अजवाइन और धनिया रात भर के लिए भिगोकर रख दें।
  • सुबह उठकर इस पानी को उबाल लें, जब तक यह थोड़ा गाढ़ा ना हो जाए।
  • छानकर इसमें स्वाद अनुसार नींबू का रस या शहद मिला सकते हैं।
  • इस हेल्दी ड्रिंक को गरम-गरम सुबह खाली पेट पिए। इससे आपको बेहद फायदा होगा।

फायदे

weight loss drink (2)

इसमें मौजूद मेथी और अजवाइन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं जिससे फैट जल्दी बर्न होता है। धनिया पाचन को सुधारता है और वॉटर रिटेंशन को काम करता है।

इसके अलावा सौंफ और धनिया शरीर को ठंडक देते हैं, डाइजेशन को बढ़ाते हैं। इससे आपका शरीर फुर्तीला बनता है।

अजवाइन और सौंफ अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं, जब आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है तो आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है

कुल मिलाकर यह सभी चीजें आपके शरीर के लिए फायदेमंद है। इससे पाचन तंत्र में सुधार होता है। एनर्जी बूस्ट होती है। हार्मोन बैलेंस होता है।

यह भी पढ़ें-क्‍या आपको पता है गर्मियों में रोज 1 आम खाने से क्या होता है?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP