रसोई में मौजूद इन 3 बीजों में छिपा है अच्छी सेहत का राज, ऐसे करें डाइट में शामिल

हमारी रसोई में मौजूद कई मसाले और बीज गुणों की खान होते हैं। यहां हम आपको 3 ऐसे बीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अलग-अलग तरीके से डाइट में शामिल करने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।
image

आज के समय में हेल्दी रहना किसी चैलेंज से कम नहीं रह गया है। खान-पान में मिलावट, दूषित हवा, भागदौड़ से भरी जीवनशैली और तनाव समेत कई कारणों के चलते कम उम्र में ही लोगों को बीमारियां घेरने लगी हैं। जिम में घंटो पसीना बहाने और डाइट के नाम पर काफी पैसे खर्च करने के बाद भी सेहतमंद रहने में मुश्किल आती है। डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें, इम्यूनिटी का कमजोर होना, हार्मोनल इंबैलेंस और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने समेत कई चीजों में हमारी रसोई में मौजूद मसाले और बीज मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको 3 ऐसे ही बीजों के बारे में बता रहे हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर हैं और सेहतमंद रहने में मदद कर सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट है।

अजवाइन

ajwain for bloating

  • अजवाइन में एंटी-स्पास्मोडिक और कार्मिनेटिव गुण होते हैं। डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों में यह रामबाण से कम नहीं है। यह गैस, ब्लोटिंग और अपच को कम कर सकती है।
  • जिन लोगों का पेट अक्सर फूला हुआ रहता है, खाना ठीक से हजम नहीं होता है और गैस बनती है, उन्हें अजवाइन का सेवन जरूर करना चाहिए।
  • यह सिर्फ डाइजेशन के लिए ही फायदेमंद नहीं है। इससे पीरियड्स के दर्द में आराम मिलता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
  • सर्दी-जुकाम और मौसमी इंफेक्शन्स से बचाने और कफ को बाहर निकालने में भी यह फायदेमंद है।
  • इससे मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है और बीपी भी कंट्रोल होता है।
  • आप सोते समय भुनी हुई अजवाइन और काला नमक खा सकती हैं। अजवाइन को खाली पेट खाना या पानी में उबालकर पीना भी फायदेमंद रहेगा।

मेथी दाना

fenugreek tea for health

  • मेथी दाना भी गुणों से भरपूर एक बीज है। यह सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। खासकर, अगर आप डायबिटीज या प्री-डायबिटिक हैं, तो आपके लिए यह बहुत फायदेमंद हो सकती है। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  • शरीर में मौजूद हार्मोनल इंबैलेंस को कम करने में भी मेथी दाना फायदेमंद है। यह इंफ्लेमेशन और मासिक धर्म की ऐंठन को कम करता है।
  • मेथी के बीज फाइबर, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इसका पानी पीने से वजन भी आसनी से कम होता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें-पेट में बनने वाली गैस और स्मेली फार्ट ने कर दिया है परेशान? रामबाण है रसोई में रखा यह एक बीज

जीरा

  • खाने में जीरे का तड़का तो हम सभी को पसंद आता है। लेकिन, यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
  • इसमें मौजूद फाइबर और एसेंशियल ऑयल, डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देते हैं। इससे पाचन दुरुस्त होता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
  • जीरा, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करता है। इसमें आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है। यह शरीर में खून की कमी को दूर करता है।
  • यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और गैस, अपच और ब्लोटिंग से राहत देता है।
  • इससे खुलकर भूख लगती है, खाना सही तरह से पचता है और शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी भी कम होती है।
  • एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच भुने जीरे का पाउडर मिलाकर लेने से आपको फायदा होगा।

यह भी पढ़ें- पेट में बन जाता है गैस का गोला? दवाई नहीं, नानी मां के इस रामबाण नुस्खे की लीजिए मदद


रसोई में मौजूद ये 3 बीज सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं। इन्हें एक्सपर्ट के बताए तरीके से डाइट में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP