Korean लड़कियों जैसी जवां और चमकती त्वचा के लिए अपनाएं ये 13 डाइट हैक्स

क्या आप भी कोरियन लड़कियों जैसी साफ, ग्लोइंग और जवां त्वचा चाहती हैं? आजकल हर कोई Korean Skin का फैन है, लेकिन इसका सीक्रेट सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स में नहीं, बल्कि सही डाइट में भी छुपा होता है।
त्वचा का ग्लो और एजिंग प्रोसेस काफी हद तक न्यूट्रिशन पर निर्भर करता है। हालांकि सिर्फ कुछ फूड्स खाने से आप रातों-रात जवां नहीं दिखने लगेंगी, लेकिन सही डाइट आपकी स्किन को अंदर से हेल्दी, हाइड्रेटेड और ग्लोइंग जरूर बना सकती है। आइए ऐसे 13 फूड हैक्स के बारे में जानते हैं, जो आपको नेचुरल ग्लो और एजिंग देने में मदद कर सकते हैं। इसके बारे में हमें फिट मॉम क्लब की न्यूट्रिशनिस्ट प्रीतिका श्रीनिवासन बता रही हैं।
1. संतरा (Oranges)
- विटामिन C से भरपूर, जो स्किन को ब्राइट और टाइट बनाता है।
हैक: रोज सुबह खाली पेट या मिड-मॉर्निंग में खाएं, ताकि विटामिन C बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब हो।
2. एवोकाडो (Avocado)
- एवोकाडो में मौजूद हेल्दी फैट्स स्किन को मॉइश्चराइज रखते हैं।
हैक: इसे सलाद या स्मूदी में मिलाकर खाएं, इससे स्किन हाइड्रेशन बढ़ता है।
3. ब्रोकली (Broccoli)
- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को डैमेज से बचाते हैं।
हैक: इसे हल्का स्टीम करके खाएं, ज्यादा पकाने से इसके न्यूट्रिएंट्स कम हो जाते हैं।
4. अनार (Pomegranate)
- इसे खाने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और चेहरे का ग्लो बढ़ाता है।
हैक: रोज 1 कटोरी अनार खाएं या जूस पिएं, इससे स्किन में नेचुरल चमक आती है।
5. ऑलिव ऑयल (Olive Oil)
- स्किन को अंदर से हाइड्रेट करता है, जिससे आपकी त्वचा ग्लोइंग और जवां दिखाई देती है।
हैक: सलाद में 1 चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल जरूर डालें।
6. अंडे (Eggs)
- अंडे में मौजूद प्रोटीन और बायोटिन स्किन रिपेयर करते हैं।
हैक: उबला हुआ अंडा नाश्ते में खाएं, इससे स्किन और बाल दोनों हेल्दी रहते हैं।
7. ग्रीक योगर्ट (Greek Yogurt)
- ग्रीक योगर्ट में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन सुधारने में मदद करते हैं।
हैक: इसमें शहद और फल मिलाकर खाएं, इससे स्किन क्लियर होती है।
8. ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits)
- विटामिन E स्किन को पोषण देता है।
हैक: 5 बादाम और 1 अखरोट को रात में भिगोकर सुबह खाएं, इससे ग्लो बढ़ता है।
9. ब्लूबेरी (Blueberries)
- ब्लूबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना है, इससे एजिंग को स्लो करने में मदद मिलती है।
हैक: स्मूदी या ओट्स में मिलाकर खाएं, ताकि रोजाना सेवन आसान हो।
10. पालक (Spinach)
- आयरन और विटामिन स्किन को हेल्दी रखते हैं।
हैक: इसे जूस, सूप या सब्जी में शामिल करें, कच्चा और पका दोनों रूप फायदेमंद हैं।
11. रेड बेल पेपर (Red Bell Pepper)
- क्या आप जानती हैं कि रेड बेल पेपर विटामिन C से भरपूर होती है। इसे खाने से स्किन कोरियन लड़कियों जैसी शाइन करती है।
हैक: सलाद में कच्चा खाएं, इससे इसका न्यूट्रिशन पूरा मिलता है।
12. ग्रीन टी (Green Tea)
- ग्रीन टी शरीर को डिटॉक्स करती है और स्किन को क्लियर बनाती है।
हैक: दिन में 1-2 कप पिएं, लेकिन खाली पेट न लें।
13. मछली (Fish)
- ओमेगा-3 फैटी एसिड स्किन को सॉफ्ट बनाते हैं।
हैक: हफ्ते में 2-3 बार ग्रिल या स्टीम फिश खाएं, फ्राई से बचें।
क्यों काम करते हैं ये फूड्स?
- स्किन को अंदर से हाइड्रेट और पोषित करते हैं।
- कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाते हैं।
- एजिंग के लक्षणों को धीमा करते हैं।
- स्किन को डैमेज और फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
यह भी पढ़ें- Korean लड़कियों जैसी चमकती त्वचा और रेशमी बालों के लिए ये 20 हैक्स आजमाएं
स्किन ग्लो हैक्स
- दिन में 7-8 गिलास पानी जरूर पिएं।
- 7-8 घंटे की नींद लें।
- जंक फूड और ज्यादा शुगर से दूरी बनाएं।
- स्ट्रेस कम करने के लिए योग या मेडिटेशन करें।
कोरियन जैसी ग्लोइंग स्किन सिर्फ बाहर से नहीं, बल्कि अंदर से सही डाइट और लाइफस्टाइल से आती है। अगर आप इन फूड्स के साथ सही हैक्स अपनाएंगी, तो आपकी स्किन भी धीरे-धीरे हेल्दी, क्लियर और चमकदार बन जाएगी।
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।