Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:16 AM IST

Korean लड़कियों जैसी चमकती त्वचा और रेशमी बालों के लिए ये 20 Hacks आजमाएं

एक्‍सपर्ट मनकीरत कौर ने कोरियन लड़कियों जैसी चमकती त्वचा और रेशमी बालों के लिए 20 हैक्‍स बताए हैं। ये महंगे पार्लर ट्रीटमेंट की बजाय हेल्‍दी आदतों, सही डाइट, पर्याप्त नींद और नियमित देखभाल पर जोर देते हैं। इसमें हाइड्रेशन, पोषण, स्किन-हेयर केयर, स्‍ट्रेस को मैनेज करना और एक्‍सरसाइज शामिल हैं, जो अंदरूनी खूबसूरती के लिए बेहद जरूरी हैं।
Updated:- 2026-04-01, 14:21 IST
hacks for korean like glowing skin and hair

क्या आप भी पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स इस्‍तेमाल कर-करके थक चुकी हैं, लेकिन चेहरे और बालों में कोई भी फर्क महसूस नहीं हो रहा है? हम आपको बता दें कि असली चमक त्वचा पर लीपापोती करने से नहीं, बल्कि सही आदतों से आती है। अगर आप सिर से पैर तक ट्रांसफॉर्मेशन चाहती हैं, तो ये 20 गोल्डन रूल्स आपकी लाइफ बदल सकते हैं। इन हैक्‍स के बारे में हमें Fettle Fitness Hub की डायरेक्‍टर, सर्टिफाइड हेल्‍थ कोच और प्री और पोस्‍टनेटल एक्‍सरसाइज स्‍पेशलिस्‍ट Mankirat Kaur बता रही हैं।

स्किन और बालों को चमकाने के 20 हैक्स

एक्‍सपर्ट का कहना है कि चमकना कोई जादू नहीं है, बल्कि आदत है। इसके लिए महिलाएं अक्‍सर शॉर्टकट ढूंढती हैं, लेकिन याद रखिए असली खूबसूरती आपकी किचन, अच्‍छी नींद और हेल्‍दी डेली रूटीन में छिपी है। अगर आप अपनी स्किन और बालों को अंदर से पोषण देना चाहती हैं, तो एक्‍सपर्ट की ये 20 हैक्‍स आज ही नोट कर लें।

Drink warm water for korean like skin and hair

1. सुबह सोकर उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पिएं। यह शरीर के टॉक्सिंस को बाहर निकालता है।
2. पानी की कमी सबसे पहले चेहरे पर झुर्रियों और बालों में रूखेपन के रूप में दिखती है। इसलिए, पूरे दिन घूंट-घूंट करके पानी पीती रहें।
3. हर रोज कम से कम एक मौसमी फल जरूर खाएं। प्रकृति मौसम के हिसाब से हमें जरूरी विटामिंस देती है।
4. अपने हर मील में आधी प्लेट सब्जियों की रखें। ये एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना होते हैं।
5. बादाम, अखरोट, अलसी चिया सीड्स आदि जैसी चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। ये ओमेगा-3 के पावरहाउस हैं।

nuts and seeds for korean like skin and hair

6.
डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजों जैसे दाल, पनीर, अंडे या टोफू को शामिल करना न भूलें। यह आपके बालों और त्‍वचा का बिल्‍डिंग ब्‍लॉक है।
7. अपने दिन की शुरुआत खाली पेट भीगे हुए नट्स से करें। यह आपके हार्मोंस को संतुलित रखता है।
8. चीनी से दूरी बनाकर रखें, क्‍योंकि ज्यादा चीनी और प्रोसेस्ड फूड (बिस्किट, नमकीन) स्किन में इंफ्लेमेशन और पिंपल्स पैदा करते हैं।
9. गट हेल्थ को हेल्‍दी रखने के लिए दही और फर्मेंटेड फूड खाएं। आपका पेट साफ रहेगा, तो चेहरा खुद-ब-खुद चमकेगा।
10. कंसिस्टेंसी बेहद जरूरी है। इसलिए एक ही स्किनकेयर रूटीन पर टिकी रहें। बार-बार प्रोडक्ट्स बदलने से स्किन खराब हो सकती है।

consistent skincare routine
11. चाहे कितनी भी थकान क्यों न हो, कभी भी मेकअप लगाकर न सोएं। सोने से पहले चेहरे को साफ करके ही सोएं।
12. रोज 2-3 मिनट चेहरे की मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और नेचुरल ग्लो आता है।
13. हफ्ते में एक बार तेल लगाएं। अपने बालों और स्कैल्प की हफ्ते में एक बार गुनगुने तेल से चंपी जरूर करें। इससे बाल हेल्‍दी रहते हैं।
14. बालों पर बार-बार स्ट्रेटनर या ड्रायर का इस्तेमाल करना बंद करें। ये सभी आपके बालों को बेजान कर सकते हैं।
15. हमेशा अपनी स्कैल्प के हिसाब से माइल्ड (सल्फेट-फ्री) शैंपू का ही इस्‍तेमाल करें।

gentle shampoo

16.
बालों और त्‍वचा को धूप से बचाना जरूरी होता है। इसलिए बाहर निकलते समय सनस्क्रीन और बालों के लिए स्कार्फ का इस्तेमाल करना कभी न भूलें।
17. रोज 7-8 घंटे की नींद बेहद जरूरी होती है। ब्यूटी स्लीप कोई मिथक नहीं है। रात की गहरी नींद ही आपकी स्किन को रिपेयर करती है।
18. तनाव (Stress) आपके बालों के झड़ने की सबसे बड़ी वजह है। इसे दूर भगाने के लिए वॉक करें, जर्नल लिखें या डीप ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज करें।
19. योग, स्ट्रेचिंग या वर्कआउट, रोज 30 मिनट पसीना बहाने से आपकी स्किन ग्लो करने लगती है।
20. धैर्य रखना बेहद जरूरी है, क्‍योंकि चमक कोई जादू नहीं है, यह आपकी मेहनत का रिजल्‍ट है। बस खुद पर भरोसा रखें और इसे आदत बना लें।

यह भी पढ़ें- Glowing Skin Tips: डाइट में शामिल करेंगी ये 7 चीजें तो त्वचा बन जाएगी चमकदार

skin care for glow

इन 20 हैक्‍स को अपनाकर आप भी कोरियन लड़कियों जैसी चमकती त्वचा और रेशमी बालों पा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- स्किन को जवां और ग्लोइंग बना सकती हैं ये तीन चीजें, आज से ही करें डाइट में शामिल

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock.com

FAQ
क्या गुनगुना पानी पीने से स्किन साफ होती है?
सुबह गुनगुना पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे स्किन हेल्दी और फ्रेश दिखती है।
बालों के लिए तेल लगाना कितनी बार जरूरी है?
हफ्ते में कम से कम 1 बार गुनगुने तेल से मसाज करना बालों के लिए फायदेमंद होता है।
क्या स्ट्रेस से बाल झड़ते हैं?
जी हां, ज्यादा तनाव हेयर फॉल की बड़ी वजह बन सकता है। योग, वॉक और मेडिटेशन मददगार होते हैं।
कौन सी चीजें ओमेगा-3 का पावरहाउस हैं?
ओमेगा-3 के लिए बादाम, अखरोट, अलसी, चिया सीड्स आदि जैसी चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
कितने समय में रिजल्ट दिखने लगते हैं?
अगर आप इन हैक्स को नियमित अपनाती हैं, तो 2-4 हफ्तों में फर्क दिखना शुरू हो सकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।