herzindagi
why does kitchen become damp and smelly in winter know reason and solution

Winter Kitchen Problems: ठंड में किचन क्यों बन जाता है नमी का घर? स्मेल और सीलन को जड़ से खत्म करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स

सर्दियों में फंगस या बैक्टीरिया पनपना आसान होता है। हमेशा दरवाजा बंद रखने से सीलन की बदबू आने लगती है और ऑक्सीजन का फ्लो भी कम हो जाता है। ऐसे वातावरण में बीमारियां ज्यादा फैलती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-11-28, 18:30 IST

ठंड के मौसम में घर में सीलन एक बहुत ही आम समस्या है, लेकिन अगर आप इसका उपाय नहीं निकालेंगे, तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। सर्दियों में लोग ठंडी हवा से बचने के लिए खिड़की-दरवाजे बंद रखते हैं। अगर वह कभी खोलते हैं, तो मच्छर घर में घूमने लगते हैं। इसलिए लोग सर्दियों में हमेशा दरवाजे बंद रखते हैं। ऐसे में घर के अंदर बहार की प्राकृतिक हवा का प्रवाह रुक जाता है, जिससे नमी, बदबू और कभी-कभी एलर्जी जैसी समस्या भी होने लगती है। यही कारण है कि नमी के कारण धीरे-धीरे में सीलन और बदबू की भी समस्या होने लगती है। किचन में यह समस्या सबसे ज्यादा होती है, क्योंकि यहां खाना बनता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको स्मेल और सीलन से बचने के असरदार टिप्स बताने वाले हैं। इससे सर्दियों में नमी से परेशानी नहीं होगी।

12 से 3 बजे तक करें ये काम

सर्दियों में अगर आप ठंडी हवा और मच्छर के डर से दरवाजे-खिड़की नहीं खोल रही हैं, तो आप एक समय तय कर लें। 12 से 3 बजे के बीच मौसम साफ और धूप तेज रहती है। दिन में कम से कम 2 घंटे खिड़कियां जरूर खोलें। ताजी हवा फंगस बनने से रोकती है। नमी बाहर निकलती है और कमरे में फ्रेशनेस आती है।

सूखा रखें

किचन को हमेशा साफ और सूखा रखें। खराब सब्जियों से भी कीड़े पनपते हैं। इसलिए, कोशिश करें कि आप किचन की टाइल्स से लेकर बर्तन तक, हर चीज को सूखा रखें। इसके साथ ही सिंक में बार-बार पानी डालकर उसे गीला न करें।

why does kitchen become damp and smelly in winter know reason and solution1

एग्जॉस्ट फैन लगाएं

सर्दियों में अगर आप खिड़की-दरवाजे नहीं खोलना चाहते हैं, तो एग्जॉस्ट फैन लगा लें। यह सबसे बेस्ट तरीक है। यह किचन की नमी को खत्म करता है, इससे बदबू भी दूर होती है और घर साफ भी रहता है। आप अगर समय-समय में एग्जॉस्ट फैन चलाते रहेंगे, तो सीलन की समस्या कम होगी।

कैबिनेट और दरवाजों का ध्यान रखें

सर्दियों में जरूरी है कि आपको नमी से बचने के लिए कैबिनेट और दरवाजों की अच्छे से सफाई करनी चाहिए। सर्दियों में लकड़ियों पर सीलन ज्यादा होती है और यह अजीब स्मेल करने लगता है। इसलिए, आप इसमें कोई भी गीला सामान न रखें। कोई भी बर्तन रखने से पहले अच्छे से सुखा लें, इसके बाद आप इसे कैबिनेट में डालें।

why does kitchen become damp and smelly in winter know reason and solution

धूप दिखाना

कीचन की जरूरी चीजों को अगर आप धूप दिखाकर घर रखती हैं, तो सीलन की समस्या नहीं होती है। अक्सर महिलाएं गीले बर्तन को टोकरी में डालकर ऐसे ही छोड़ देती हैं। सर्दियों के मौसम में पानी सूखता नहीं है। इसके साथ ही, कई लोग कीचन साफ करने वाले कपड़े को भी किचन के स्लैप पर लटका देते हैं। गीली चीजों से सीलन और बदबू की समस्या ज्यादा होती है, क्योंकि आप खिड़की-दरवाजे हमेशा बंद रखते हैं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।