Vande Bharat Train Travel: इन शहरों के लिए दिल्ली से सीधी चलती है वंदे भारत ट्रेन, घूमने का प्लान बना रहे लोग कर सकते हैं ट्रिप प्लान

भारत में इस समय लगभग सभी बड़े शहरों से वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो गई है। यह ट्रेन फेमस टूरिस्ट स्पॉट तक जाती है, इसलिए आप गर्मी के मौसम में आसानी से यात्रा कर सकते हैं।
which cities vande bharat train runs from delhi plan trip in summer

गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रैवल डेस्टिनेशन पर भीड़ ज्यादा होती है। ऐसे में अगर समय रहते बुकिंग न की जाए तो होटल्स और ट्रेनों या फ्लाइट्स में टिकट मिलना मुश्किल हो सकता है। जो लोग अप्रैल में घूमने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए बेस्ट है कि वंदे भारत ट्रेन से यात्रा का प्लान बनाएं। वंदे भारत ट्रेन से आप कम समय में यात्रा कर सकते हैं। क्योंकि, यह आपकी लंबी दूरी की यात्रा को आधे समय में कवर कर देता है। इस ट्रेन की सबसे अच्छी खासियत यह है कि इसमें आपको बैठकर यात्रा करनी होती है। यह एसी चेयर ट्रेन है, जिसमें आप आराम से यात्रा कर सकते हैं।

वंदे भारत ट्रेन से जाएं माता वैष्णों देवी के दर्शन करने

which cities vande bharat train runs from delhi plan trip in summers

वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों के लिए दिल्ली से कटरा सफर करना आसान है। वंदे भारत ट्रेन ज्यादा स्टेशन पर नहीं रुकती, इसलिए आपको बोरियत भी नहीं होगी। इसके साथ ही सबसे अच्छी बात यह है कि यह तेज रफ्तार में चलती है, इसलिए आप कम समय में अपनी यात्रा पूरी कर लेंगे। ट्रेन में पूरी तरह स्वच्छता और हाइजीन को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। इसलिए, लोगों को इससे यात्रा करना पसंद करते हैं।वंदे भारत ट्रेन की टिकट ऑनलाइन बुकभी कर सकते हैं।

इस समय मुंबई के लिए भी कई वंदे भारत ट्रेन चल रही है। वंदे भारत ट्रेन से मुंबई की यात्रा करना भी आपको अच्छा लगेगा। गांधीनगर से मुंबई के लिए सीधी वंदे भारत ट्रेन चलती है, दो लगभग 6.5 घंटे में सफर पूरा करती है। इसके अलावा आप शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने भी ट्रेन से जा सकते हैं। ध्यान रखें कि इस समय वंदे भारत ट्रेन के लिए टिकट मिलना मुश्किल हो गया है, इसलिए समय पर बुकिंग जरूरी है।

जयपुर-उदयपुर सिटी

which cities vande bharat train runs from delhi plan trip in summers

वंदे भारत ट्रेन राजस्थान के कई शहरों से होकर गुजरती है, इसलिए जयपुर और उदयपुर जैसे शहरों में घूमने का प्लान बना रहे, लोगों के लिए भी यह बेस्ट है। इस ट्रेन से आप आराम से लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। इस समय राजस्थान में गर्मी हो गई है, ऐसे में वंदे भारत के एसी डिब्बे आपकी यात्रा को आरामदायक बना देंगे। दरअसल, घूमने की इच्छा रखने वाले लोग, ट्रेन या बस से सफर करने में परेशान हो जाते हैं। इसलिए वह घूमने के लिए कम समय में यात्रा करने वाले साधन का चयन करते हैं।

इस समय लगातार भारत सरकारनई वंदे भारत ट्रेनलाने पर काम कर रही है। श्रीनगर के लिए भी दिल्ली से सीधी वंदे भारत ट्रेन लाने पर काम चल रहा है। इसके अलावा आपलखनऊ, नागपुर, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु की यात्रा भी वंदे भारत से कर सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • क्या वंदे भारत ट्रेन में आप लेटकर यात्रा कर सकते हैं?

    नहीं, अभी रेलवे द्वारा वंदे भारत की एसी चेयर कार सर्विस को ही लाया गया है। लेकिन स्लीपर वंदे भारत ट्रेन पर काम चल रहा है। जल्दी ही यात्र वंदे भारत ट्रेन में लेटकर भी सफर कर पाएंगे।