अयोध्या-वाराणसी ही नहीं, इन जगहों से भी है भगवान राम और माता सीता का कनेक्शन, दीपावली पर बना लें घूमने का प्लान

भारत में दीपावली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल रोशनी और खुशियों का त्योहार दीपावली 20 अक्टूबर मनाया जाएगा। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि ये त्योहार भगवान राम के 14 साल के वनवास के बाद अपने घर अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है। दीपावली की तैयारियां बहुत दिनों पहले से शुरू कर दी जाती हैं। दीपावली का त्याेहार लोग अपने परिवार संग मनाना पसंद करते हैं।
हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो ट्रैवल के शौकीन हैं, वो कहीं बाहर जाते हैं। आमतौर पर लोग अयोध्या, वाराणसी या मथुरा वृंदावन जाते हैं, लेकिन हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भगवान राम और माता सीता से कहीं न कहीं जुड़ी हुई हैं। आइए इस लेख में उन जगहाें के बारे में जानते हैं -
मिथिला
माता सीता मिथिला की राजकुमारी थी। माता का विवाह भगवान राम से जनकपुर में हुआ था। ये जगह बिहार और नेपाल के बॉर्डर पर स्थित है। आपको बता दें कि माता सीता का जन्म सीतामढ़ी में हुआ था। आप दीपावली के खास मौके पर कहीं जाना चाहते हैं, ताे ये जगह एकदम बेस्ट रहेगी। आप मिथिला में बाग तराग पुष्प वाटिका भी जा सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये वही बगीचा है जहां भगवान राम और उनके छोटे भाई लक्ष्मण पुष्पवाटिका से फूल तोड़ने आए थे। उन्होंने पहली बार माता सीता को यहीं देखा था। यहां पर प्रभु श्री सीतारामजी प्रथम मिलन मंदिर भी है। यहां दीपावली की रौनक देखने को मिलती है।

श्रीलंका
आप श्रीलंका भी जा सकते हैं। श्रीलंका में सीता अम्मन मंदिर है। ये अशोक वाटिका के नाम से जाना जाता था। कहा जाता है कि जब रावण ने माता सीता का हरण किया था तो उन्हें इसी जगह पर रखा गया था। हनुमान जी ने भी माता सीता को भगवान राम की अंगूठी दी थी। आप श्रीलंका में सिगिरिया भी जा सकते हैं। यहीं पर रावण का महल हुआ करता था। दीपावली पर घूमने जाने के लिए ये जगह बेस्ट है।

तमिलनाडु
भगवान राम ने लंका विजय से पहले रामेश्वरम में भगवान शिव की पूजा करने के लिए रेत से शिवलिंग बनाई थी। आज ये शिवलिंग 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है। इसके अलावा तमिलनाडु में कोथंदरमार मंदिर भी है। ये 108 अभिमान स्थल में से एक है और रामायण से जुड़े स्थानों में इसकी गिनती की जाती है। अगर आप रामेश्वरम जा रहे हैं तो राम सेतु जरूर जाएं। बता दें कि भगवान राम ने अपनी पत्नी सीता को रावण के चंगुल से छुड़ाने के लिए लंका पहुंचने के लिए राम सेतु का निर्माण करवाया था।
इसे भी पढ़ें: दिवाली पर पहली बार ट्रेन से सफर करने जा रही हैं, तो टिकट से लेकर कोच तक पहचानने का सबसे आसान तरीका जानें यहां
अगर आप भी दीपावली पर कहीं घूमने की प्लानिंंग कर रहीं हैं, तो ये जगहें बेस्ट हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Instagram/Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।