पंकज भदौरिया से जानें कब नॉन स्टिक पैन और तवे को करना है किचन से आउट

हम सभी के घरों में नॉन स्टिक पैन का उपयोग किया जाता है। सब्जी, ऑमलेट और पास्ता समेत कई सारी डिशेज पैन में चिपके नहीं इसलिए लोग अपने किचन में नॉनस्टिक पैन और कड़ाही का इस्तेमाल करने लगे। बता दें कि सभी बर्तनों की तरह नॉन स्टिक बर्तनों की एक सीमित सेल्फ लाइफ होती है। इस सेल्फ लाइफ के खत्म होने के बाद नॉनस्टिक पैन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। नॉन स्टिक पैन को कब फेंक देना चाहिए इस पर हालही में मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि कब हमें नॉन स्टिक पैन का उपयोग करना बंद कर देना चाहिए। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
नॉनस्टिक पैन दिखने लगे ऐसे तो तुरंत करें किचन से आउट
- पेन का रंग उखड़ जाए तो नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए। पैन से निकलने वाला यह रंग हमारे सेहत के लिए ठीक नहीं है और यह कलर कुकिंग के दौरान हमारे खाने में मिलकर हमारे पेट में जाते हैं, जो हमारे हेल्थ के लिए सही नहीं है।
- पैन की सतह पर कोई दरार या टूट-फूट हो तब आपको पैन का उपयोग करना बंद कर देना चाहिए। सतह पर दिखने वाले ये परत हमारे हेल्थ के लिए ठीक नहीं है।
यह भी पढ़ें: स्टील की बोतल में भी नहीं हो रहा है पानी ठंडा, तो आजमाएं ये तरीके
- बहुत से घरों में नॉनस्टिक बर्तन में इस तरह से खरोंच आ जाती है। इसके अलावा उसके रंग की पूरी परत निकल जाती है और एल्यूमीनियम या स्टील दिखने लगता है। बता दें कि ऐसे नॉन स्टिक बर्तन हमारे सेहत के लिए सही नहीं है। इसलिए नॉन स्टिक बर्तन की नॉन स्टिक कोटिंग निकल जाने पर उसका उपयोग नहीं करना चाहिए।
View this post on Instagram
- कई नॉनस्टिक बर्तन में जंग भी लग जाते हैं, बता दें कि बर्तनों में जंग हमारे हेल्थ के लिए ठीक नहीं है। ऐसे में आप जंग लगे हुए नॉनस्टिक बर्तन का इस्तेमाल न करें। जंग के निशान धोने के बाद साफ दिखने लगते हैं, ऐसे में इस बर्तन को तुरंत किचन से बाहर करें।
यह भी पढ़ें: Storing Tips: गर्मी की वजह से खराब नहीं होंगे आलू, इन जगहों पर करें स्टोर
- नॉनस्टिक बर्तनों में जम जाए तेल और मसाले के अवशेष तो इसे समय रहते साफ कर लें या फिर यदि ये ज्यादा जम गए हैं, तो इसका उपयोग करना बंद कर दें। यह अनहाइजीनिक होने के साथ-साथ हमारे हेल्थ के लिए ठीक नहीं है।
- इसके अलावा जब नॉनस्टिक बर्तनों में खाना चिपकने लगे तो जान लें कि बर्तन खराब हो चुका है। क्योंकि नॉनस्टिक का मतलब ही है कि उसमें खाना न चिपके, खाना चिपकने लगे तो हो सकता है उसकी कोटिंग उतरने लगी हो।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।