सब्जी खरीदते समय इन बातों का रखें खास ख्याल

सब्जी खरीदते समय केवल दाम पर नहीं बल्कि इन बातों का भी रखें खास ख्याल।
Updated:- 2022-10-15, 10:00 IST
vegetable buying tips

सब्जी खरीदने की बात आती है तो ज्यादातर लोग बस दाम पर ही ध्यान देते हैं, लेकिन सिर्फ प्राइस कम हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि यह फायदे का सौदा है। कई बार कम दाम की सब्जी हमें बीमार भी कर सकती है। ऐसे में आपको सब्जी खरीदते समय इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

सब्जी न हो कहीं से डैमेज

green vegetable

सब्जी जब भी लें तो उसे चारों ओर से पलटकर ध्यान से जरूर देखें। कई बार हम जल्दबाजी में डैमेज सब्जी खरीद लेते हैं। सब्जी ऊपर से देखने में सही हो इसका मतलब यह नही होता की वह अच्छी सब्जी है। आपको सब्जी लेते समय अच्छे से देखना चाहिए। वहीं अगर जो सब्जियां किसी हिस्से से दबी हुई हों खासतौर से टमाटर जैसी चीज तो इनके जल्दी खराब होने का डर रहता है।

सब्जी को हल्का सा दबाकर देखें

बता दें कि आपको सब्जी को हल्का सा दबाकर देखना चाहिए। सब्जियों को दबाकर देखने से पता चल जाता है कि वह कैसा है। हालांकि, पत्तेदार सब्जियों पर यह तरीका काम नहीं करता है। ऐसे में इसे खरीदना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

इसे भी पढ़ेंःरोज बनाई जाने वाली आलू-बीन्स की सब्जी को इन 2 तरीकों से बनाएं और भी ज्यादा मजेदार

पत्तेदार सब्जियां कैसे खरीदें

आपको पत्तेदार सब्जियों को खरीदते समय खास ख्याल रखना चाहिए। ध्यान में रखें कि ऐसी पत्तेदार सब्जी न लें जो पानी में बहुत ज्यादा भीगी हो, इनके जल्दी खराब होने के डर रहता है। पालक, लाल भाजी जैसी सब्जियों को लेते वक्त एक-एक पत्ते को ध्यान से देख लें क्योंकि इनके बीच में कीड़े हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंःटमाटर छाटने में होती है परेशानी तो इन टिप्स की लें मदद

कुछ सब्जियों को सूंघ कर देखें

मार्केट में पैक्ड मशरूम या कॉर्न्स जैसी चीजें खरीदने से पहले आपको उसे सूंघकर अच्छे से देखना चाहिए तभी उन्हें खरीदना चाहिए। । अगर वे पुराने होंगे तो उनकी स्मेल बदल चुकी होगी। ऐसे पैकेट्स को न लें, नहीं तो बीमार हो सकते हैं।

सब्जियां उतना ही लें जितना इस्तेमाल हो जाए

आपको बता दें कि जब भी आप सब्जियां खरीदने जाएं तो सब्जियां कभी भी ज्यादा न खरीदें। कुछ सब्जियां ऐसी होती है जो फ्रिज में भी नहीं टिक पाती है। धनिया और टमाटर ये दोनों ऐसी चीजें हैं जिन्हें आप ज्यादा ले तो लें लेकिन अगर ये सिर्फ फ्रिज में ही रखी हैं तो तीन-चार दिन में ही ये खराब होना शुरू कर देंगीं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।