Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:01 PM IST

झीलों के शहर उदयपुर की ये लेक है सबसे खास, जानें क्यों कहा जाता है इसे सबसे पुराना

इस झील का निर्माण 1662 और 1664 के बीच हुआ था और 15 नवंबर, 1664 ई. को खत्म हुआ था। यह लेक पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-01-02, 09:55 IST
history  udaipur badi lake

उदयपुर संस्कृति, इतिहास, प्राकृतिक सौंदर्य और झीलों से बना है। भारत में नैनीताल और भोपाल सहित कई शहरों को 'झीलों का शहर' कहा जाता है। लेकिन इनमें उदयपुर का नाम सबसे अलग लिया जाता है, क्योंकि यहां की लेक ही इतनी निराली हैं। 

महल, झीलें, बगीचे, बड़ी इमारत, सफेद सड़कों में रंगों का स्पर्श - कुल मिलाकर, उदयपुर पर्यटकों का मन मोह लेता है। उदयपुर राजस्थान का सबसे लोकप्रिय शहर है, इसे लोग झीलों के शहर के नाम से बुलाते हैं। क्योंकि आप यहां कहीं भी ट्रैवल करने जाएंगे, तो रास्ते में आपको कोई न कोई झील जरूर नजर आएगी। 

अक्सर लोगों के मुंह से पिछोला झील के बारे में सुना गया है, क्योंकि पिछोला झील पर सूर्योदय देखने के लिए बहुत से लोग हर दिन इंतजार करते हैं। यहां आप बोटिंग भी कर सकते हैं। लेकिन इसके सिवा एक और लेक का नाम लोगों द्वारा लिया जाता है। 

उदयपुर की सबसे फेमस लेक

Udaipur Famous Places

पिछोला झील के बाद बड़ी लेक एक ऐसी लेक है, जिसकी सुंदरता आपको हैरान कर देगी। पहाड़ों के नजारों के साथ इस लेक का नजारा एकदम विदेश वाला अहसास करवाता है। आपको इसे देखकर ऐसा लगेगा ही नहीं हे कि यह जगह भारत में है। (नोएडा के पास खूबसूरत वादियां)

लेक के बीच में बना पहाड़ इसकी खूबसूरती को और बढ़ाता है। बड़ी झील के पास ही 'बाहुबली' नाम की एक पहाड़ी की चोटी है, ये लेक के बीच में नजर आती है। लोक अक्सर यहां ट्रैकिंग के लिए आते हैं। 

इसे भी पढ़ें- दिल्ली से 2 घंटे की दूरी पर हैं ये बेस्ट लोकेशन, नए साल पर दोस्तों के साथ प्लान कर लें जल्दी से ट्रिप

 

कहां स्थित है यह झील

Udaipur Famous LAKE

155 वर्ग किमी में फैली यह झील, उदयपुर शहर से बाहर की तरफ स्थित है। उदयपुर से यहां तक ट्रैवल करना अलग ही अहसास होता है। यह एक आर्टिफिशियल मीठे पानी से बनाई गई झील है। 1600 के दशक में महाराणा जयसिंह ने इसे बनवाया था। इस फेमस लेक पर लोग पिकनिक मनाने जाते हैं। यह शहर से करीब 12 किमी की दूरी पर स्थित है। (भारत के सबसे सस्ते हिल स्टेशन्स)

इसे भी पढ़ें- New Year 2024: न्यू ईयर मनाने के लिए दिल्ली, नोएडा सहित गुरुग्राम के बेस्ट डेस्टिनेशन

क्यों बदला गया नाम

पहले इस झील का नाम मरा महाराणा जय सिंह की मां जन देवी के नाम पर रखा गया था। लोग इसे जयना सागर के नाम से जानते हैं। लेकिन बाद में बारी नाम के एक गांव की वजह से इस झली का नाम बड़ी लेक कर दिया गया। इस लेक का निर्माण 6 लाख रुपये की लागत में हुआ था। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik, Insta

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।