दिल्ली से 2 घंटे की दूरी पर हैं ये बेस्ट लोकेशन, नए साल पर दोस्तों के साथ प्लान कर लें जल्दी से ट्रिप

इस समय हर कोई ट्रैवल की प्लानिंग कर रहा है। नए साल का जश्न मनाने के लिए किसी खास जगह की खोज की जा रही है। दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों की चाहत है कि वह किसी ऐसी जगह ट्रिप पर जाएं, जो 2 घंटे की दूरी पर हो।
ऐसा इसलिए क्योंकि कई लोगों को ऑफिस से छुट्टी नहीं मिली है। वह नए साल का जश्न घर से 100 किमी की दूरी के करीब ही बनाना चाहते हैं। अगर आप भी ऐसा चाहते हैं, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ खास जगहों के बारे में बताएंगे।
गुरुग्राम के पास स्थित गांव घामडोज
अगर आप कहीं पहाड़ों पर घूमना चाहते हैं, तो जरूरी नहीं है कि आपको उत्तराखंड या हिमाचल प्रदेश ही जाना होगा। दिल्ली के पास स्थित गुरुग्राम में ऐसी कई जगह है, जहां आपको जाकर बेहद खास महसूस होगा। दिल्ली से अगर आप अपनी बाइक या कार से जाते हैं, तो आपको यहां पहुंचने में मात्र 2 घंटे लगेंगे। (दिल्ली-NCR में उठाए बंजी जंपिग का मजा)
यह गांव खूबसूरत पहाड़ी इलाकों में से एक है। अरावली पहाड़ी की तलहटी में बसा गांव घामडोज अब टूरिस्ट प्लेस बनता जा रहा है। अब आपको झरना देखने के लिए भी कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि पहाड़ों के साथ -साथ यहां आपको झरना देखने का मौका ही मिलेगा। यह गुरुग्राम सोहना हाईवे पर स्थित है।
इसे भी पढ़ें- New Year 2024: न्यू ईयर मनाने के लिए दिल्ली, नोएडा सहित गुरुग्राम के बेस्ट डेस्टिनेशन
नारनौल का ढोसी पहाड़
हरियाणा में स्थित नारनौल से लगभग 8-10 किलोमीटर की दूरी पर बसा यह गांव नए साल के जश्न के लिए बेहद खास जगह है। यहां पहाड़ के चारो तरफ गांव बसे हुए हैं। इसलिए लोग यहां का शानदार नजारा देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। दिल्ली वाले यहां नए साल का जश्न मनाने के लिए यहां जा सकते हैं। (नोएडा के पास खूबसूरत वादियां)
धीरे-धीरे इस जगह को पर्यटन स्थल बनाने के लिए रोपवे बनाया जा रहा है। यहां अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं, तो बाछौद हवाई पट्टी के पास आप स्काईडाइविंग का मजा उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- ठंड में प्रकृति की खूबसूरती का मजा उठाना चाहते हैं, तो बाइक से जाएं 3 इन जगहों पर
दिल्ली का पार्थसारथी रॉक
दिल्ली में स्थित यह जगह बेस्ट रोमांटिक प्लेस में से एक मानी जाती है। नए साल का जश्न मनाने के लिए यह जगह आपके लिए बेस्ट है। ठंड के मौसम में यहां चलने वाली ठंडी हवा मन मोह लेगी। यह जगह जेएनयू कैंपस में पथरीली पहाड़ियों से घिरा हुआ है।
नए साल पर यहां सनसेट देखने आप जा सकते हैं। इसके सिवा आप अपने दोस्तों के साथ दिल्ली में बंजी जंपिंग का मजा उठाने भी जा सकते हैं। साकेत डिस्ट्रिक्ट सेंटर में आपको यह करने का मौका मिलेगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।