राजस्थान से लेकर उत्तराखंड तक, इन जगहों पर सर्दी में तापमान गिरा, घूमने के शौकीन लोग बना सकते हैं ट्रिप प्लान

जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर और बूंदी जैसे शहर इन दिनों सुहावने मौसम की वजह पर्यटकों की पसंदीदा जगह बन गए हें। वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड में घूमने पहुंचे लोग, तापमान गिरने की वजह से खुश नजर आ रहे हैं। 
Updated:- 2026-01-27, 12:51 IST
rajasthan to uttarakhand coldest places to visit in winter season

उत्तर भारत में कई जगहों पर तापमान गिर गया है। राजस्थान से लेकर उत्तराखंड की पहाड़ियों तक ठंडी हवाओं ने दस्तक दी है। राजस्थान में तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड में भी तापमान गिरने की वजह से सर्दी बढ़ गई है। हालांकि, यह ठंड आम लोगों के लिए थोड़ी परेशानी लेकर आती है, लेकिन घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए यही मौसम किसी तोहफे से कम नहीं है। ऐसे कई लोग हैं, जो इस मौसम का इंतजार कर रहे थे। सर्दियों में घूमने का मजा अलग होता है। अगर आप भी घूमने का प्लान कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां तापमान गिरने की वजह से मौसम और भी ज्यादा शानदार हो गया है।

नीती घाटी घूमने के लिए क्यों अच्छी है?

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित इस जगह का तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में जिन लोगों को ठंड में घूमना पसंद है, उनके लिए यह जगह बेस्ट हो सकती है। भीड़ से दूर पहाड़ों में असली  शांति वाली जगह ढूंढ रहे लोगों को यहां जाने का प्लान करना चाहिए।

  • क्यों खास है?- बर्फीले पहाड़ और साफ आसमान का नजारा आपको देखने को मिलेगा।
  • यहां आप प्राचीन गांव, स्थानीय संस्कृति, नंदा देवी नेशनल पार्क और एडवेंचर और ट्रैकिंग का मजा का उठा सकती हैं।

niti

मुनस्यारी जाएं घूमने

अगर असली ठंड का मजा लेना है, तो आप पिथौरागढ़ जिले में स्थित मुनस्यारी का नजारा देखने भी जा सकती हैं। इस जगह की समुद्र तल से ऊंचाई लगभग 2200 मीटर है। इसे लिटिल कश्मीर के नाम से भी जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें- IRCTC से क्रिसमस ट्रिप का बनाएं प्लान, 15 हजार के टूर पैकेज में खाना-पीना और होटल की भी मिल रही है सुविधा

rajasthan to uttarakhand coldest places to visit in winter seasonsd

चोपता क्यों खास है?

अगर आपको उत्तराखंड के मिनी स्विट्जरलैंड का नजारा देखना है, तो आप चोपता जाने का प्लान कर सकती हैं। यह रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। यहां आप नाथ मंदिर और चंद्रशिला ट्रेक का मजा उठा सकती हैं। यहां अधिकतर लोग ट्रेकिंग के लिए जाते हैं।

rajasthan to uttarakhand coldest places to visit in winter seasonsd


  • इन जगहों के अलावा औली, मुक्तेश्वर (Mukteshwar) में नेचर और पिक्चर-परफेक्ट नजारे का आनंद उठाने भी जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- हनीमून के लिए सस्ती जगहें ढूंढ रही हैं तो एक बार देख लें यह लोकेशन, 20 हजार में 4 दिन का ट्रिप पूरा कर लेंगी आप

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।