क्या है ड्रैगन फ्रूट को काटने का सही तरीका?

हर फल का अलग आकार होता है और उन्हें काटने का तरीका भी अलग होता है। फल कई तरह के होते हैं और कुछ के तो शायद हमें नाम भी नहीं पता होगा। कुछ फलों को कटा जाता है तो कुछ फलों को छीला जाता है।
हमारे घरों में सेब, केला, अमरूद, संतरा और पपीता आदि इन फलों को सबसे ज्यादा खाया जाता है। कुछ फल महंगे होते है और इन्हीं फलों में नाम आता है ड्रैगन फ्रूट का। आज हम आपको ड्रैगन फ्रूट को काटने का सही तरीका बताने वाले वाले हैं।
क्या है ड्रैगन फ्रूट

ड्रैगन फ्रूट को पिताया भी कहा जाता है। यह कैक्टस की फैमिली से आता है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। खाने में स्वादिष्ट इस फल को खाने के कई फायदे हैं। यह हमारे पेट और दिल की समस्याओं को कम करता है। (फल खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल)
यह दो प्रकार का होता है एक तो सफेद गूदे वाला और दूसरा लाल गूदे वाला। इसमें मिनरल और विटामिन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। यह फाइबर का अच्छा स्त्रोत है।
इसे जरूर पढ़ें-फल और सब्जियों के छिलके को इन 8 कामों में करें इस्तेमाल
कैसे काटे ड्रैगन फ्रूट

वैसे तो ड्रैगन फ्रूट काटने के कई तरीके हैं और लोग इसे अपनी सहूलियत के हिसाब से काटते हैं। लेकिन आज हम आपको इस फल को काटने का सही तरीका बताने वाले हैं।
- सबसे पहले ड्रैगन फ्रूट के ऊपर और नीचे का चोटी वाला भाग काट दें।
- अब इसमें एक साइड से हल्का चीरा लगाएं और फिर हल्के हाथों से इसका छिलका निकाल लें।
- अब इसे दो भागों में काटें दें।
- आप आप चाहें तो इसकी लम्बी स्लाइसेस भी काट सकती हैं और क्यूब में भी।
- अब इसे एक प्लेट में सजाएं और परोसें।
ऐसे करें इस्तेमाल
- फलों का सलाद बहुत ही ज्यादा टेस्टी होता है। आप ड्रैगन फ्रूट(ड्रैगन फ्रूट से बनाएं ये डिशेज) को सलाद के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं।
- ड्रैगन फ्रूट की स्मूथी भी बनाई जा सकती है। वह बहुत ही ज्यादा टेस्टी होती है। आप चाहें तो कई फलों को मिक्स करके भी एक टेस्टी स्मूथी तैयार कर सकती हैं।
- अगर आप फ्रूट चाट बना रही हैं तो उसमें भी इसे डाल सकती हैं। आप चाहें तो केवल इसी फल का चाट भी बना सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-Food Hacks: इन टिप्स से सब्जियों और फलों को रखें फ्रेश, लंबे समय तक नहीं होगी खराब
आप फलों को किस तरीके से काटती हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लेट रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।