कैसी होती है अजमोद? जूस से लेकर सब्जी बनाने के लिए किया जा सकता है इस्तेमाल

आपने कई सब्जियों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या कभी अजमोद का इस्तेमाल किया है? अगर नहीं, तो आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि यह होता क्या है और इसे कैसे स्टोर करते हैं।
image

कई लोगों को खाना बनाने का बहुत शौक होता है। इसलिए जब भी कुछ नया बनाना होता है, तो हम या तो वीडियोदेखते हैं या किसी से पूछते हैं। रेसिपीजतो हमें आसानी से समझ आ जाती हैं, लेकिन कई बार हमें इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्रियां समझ नहीं आतीं। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों का खाना बनाने का तरीका काफी अलग होता है। इस तरह खाना बनाने में बहुत ही मजा आता है।

साथ ही, नई चीजों के बारे में भी सुनते और समझते हैं। इस दौरान आपने यकीनन अमजोदके बारे में सुना होगा, लेकिन कई लोगों के इसके बारे में सही जानकारी नहीं होती। हालांकि, कुछ लोगों का लगता है किअमजोद यानी धनिया, लेकिन ये गलत है। इसकी शक्ल भले ही धनिया से मिलती है, लेकिन ये बहुत ही अलग हर्ब है, इसका इस्तेमाल कई तरह के खाना बनाने के लिए किया जाता है।

अगर आपको भी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मालूम तो हमारा लेख जरूर पढ़ें, क्योंकि हम आपको Celery क्या है और इसका इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए विस्तार से जानते हैं अमजोद के बारे में रोचक तथ्य-

कैसी होती है सेलेरी?

How to keep celery fresh without foil

सेलेरी एक तरह की हरी और कुरकुरी सब्जी है। इसका इस्तेमाल कई तरह के किया जाता है। इसकी पत्तियां देखने में धनिया की पत्तियों जैसी होती है। खासकर इसका इस्तेमाल सूप जूस और खाने की गार्निशिंग के लिए किया जाता है। बता दें कि यह Apiaceae परिवार का हिस्सा है, जिसमें अजमोद, गाजर और सौंफ भी शामिल हैं।

इसे जरूर पढ़ें-धनिये के बीज रखे-रखे हो जाते हैं काले, तो इन तरीकों से करें स्टोर

इसे कच्चा या पका कर खाने के लिए उपयोग किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें मुख्य रूप से कैलोरी प्रोटीन फैट और कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं। यह सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं, तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

सेलेरी की पहचान कैसे करें?

जैसा कि हम बता चुके हैं कि इसके पत्ते धनिया के पत्ते से मिलते-जुलते होते हैं। ऐसे में इसकी पहचान करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, इसलिए आप सेलेरी की पहचान उसके अनोखे आकार, रंग और बनावट के आधार पर कर सकते हैं।

याद रखें कि सेलेरी के डंठल लंबे, सीधे और हल्के हरे रंग के होते हैं। इसे दबाने पर थोड़ा सख्त महसूस होती है और पत्तियां गहरे हरे रंग की होती हैं। मतलब अगर ध्यान से देखा जाए, तो इसकी पहचान आसानी से की जा सकती है।

कितनी तरह की होती हैं सेलेरी?

How to store celery after cutting (2)

सेलेरी कई तरह की पाई जाती है और ये एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती हैं। इन्हें खाने में इस्तेमाल करने के कई तरीके हैं, जिसकी पहचान नीचे बताए गए टिप्स की मदद से की जा सकती है।

पसल सेलेरी

इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है और यह आसानी से मार्केट में भी मिल जाती है। इसके डंठल लंबे, सीधे और हरे रंग के होते हैं। इनका इस्तेमाल पसल सेलेरी को सलाद, सूप, स्टॉक्स और सैंडविच में डाला जाता है। इसे कच्चा खाया जा सकता है या पकाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

सेलेरिक

यह सेलेरी का रूट होता है, जिसकी जड़ का रंग हल्का भूरा और गहरे होता है। इसे रूट सेलेरी भी कहा जाता है। इसके डंठल छोटे होते हैं और जड़ में हल्के भूरे रंग के धब्बे होते हैं। इसका स्वाद थोड़ा मिट्टी जैसा होता है। सेलेरिक का इस्तेमाल आमतौर पर उबालकर, भूनकर या मैश करके किया जाता है।

कटिंग सेलेरी

यह किस्म मुख्य रूप से पत्तियों के लिए उगाई जाती है। इसमें छोटे और पतले डंठल होते हैं, लेकिन इसकी पत्तियां घनी और तेज होती हैं। इसका स्वाद नॉर्मल सेलेरी से थोड़ा अधिक तीखा होता है। इसकी पत्तियों को सलाद, सूप या चटनी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह ज्यादातर गार्निशिंग के लिए इस्तेमाल की जाती है।

सेलेरी का यूं करें इस्तेमाल

How to store celery leaves long term

  • इसे गाजर, खीरा और नींबू के साथ मिलाकर जूस बनाएं। यह जूस शरीर को टिकॉक्स करने का काम करता है।
  • इसकी ताजी पत्तियों से आप सलाद, सूप, पास्ता या सब्जी पर गार्निश कर सकते हैं। इससे डिश बहुत ही स्वादिष्ट लगेगी।
  • अजमोद की पत्तियों और तने को ग्रेवी और स्टर-फ्राई में डालकर स्वाद बढ़ाएं। इसे आलू, पनीर या चिकन के साथ मिलाकर स्वादिष्ट डिश तैयार की जा सकती है।
  • इसकी पत्तियों को पुदीना और धनिया के साथ पीसकर चटनी बनाएं। इसे हुमस या ग्रीक योगर्ट के साथ मिलाकर डिप्स तैयार करें।

इस तरह करें स्टोर

  • सबसे पहले सेलेरी को अच्छी तरह से धो लें। इसे लगभग दो से तीन बार पानी से निकाल लें।इसके बाद पत्तों को पंखे या सूरज की धूप में सिर्फ पानी सूखने तक सुखाएं।
  • इसे टिशू में रैप करें और जिस डिब्बे में रखने वाले हैं उसमें भी टिशू लगाएं।
  • डिब्बे में बंद कर फ्रिज में स्टोर करें।

सेलेरी के बारे में यकीनन आपको सारी जानकारी हो गई होगी। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP