Garlic Peeling Tips: लहसुन छीलने का घिसा-पिटा तरीका जाएंगी भूल, जब अपनाएंगी ये 3 ट्रिक

Fastest Way To Peel Garlic: लहसुन छीलना रसोई के उन कामों में से एक है जिसमें बहुत समय लगता है। इतना ही नहीं बल्कि हाथों में घंटों लहसुन की गंध बनी रहती है। अब ऐसे में कई बार लोग एक-एक कली को नाखून से छीलने की कोशिश करते हैं, जिससे न केवल नाखूनों में दर्द होता है बल्कि काम भी बहुत धीमा होता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि कुछ स्मार्ट किचन ट्रिक्स अपनाकर आप मिनटों में ढेर सारा लहसुन बिना किसी मशक्कत के छील सकती हैं? ये तरीके न केवल आपका समय बचाएंगे बल्कि आपकी मेहनत को भी आधा कर देंगे। नीचे लेख में जानिए लहसुन छीलने के वो आसान तरीके।
गरम पानी वाला जादुई तरीका

अगर आपको लहसुन छीलने में घंटे भर का समय लगता है, तो आप गरम पानी वाला तरीका अपना सकती हैं। यह उनके लिए एक जादुई तरीका साबित हो सकता है, जिन्हें बड़ी मात्रा में लहसुन की जरूरत हो। नीचे देखें पूरा तरीका-
- इसके लिए लहसुन की कलियों को अलग करें।
- अब इसे एक कटोरे में गुनगुने पानी में डालकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- पानी की नमी लहसुन के छिलके को पूरी तरह ढीला कर देती है।
- समय पूरा होने के बाद, लहसुन को हल्के हाथ से रगड़ें।
- अब छिलके अपने आप उतरकर पानी के ऊपर तैरने लगेंगे।
इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: रसोई का काम अब मिनटों का, अगर अपनाती हैं ये 10 ट्रिक्स; फटाफट करें नोट
माइक्रोवेव वाला स्मार्ट तरीका लहसुन छिलने के काम को करेगा आसान

अगर आप बहुत जल्दी में हैं, तो माइक्रोवेव वाला तरीका आपके लिए लाइफ-सेवर साबित होगा। नीचे देखें कैसे करें इस्तेमाल-
- लहसुन की पूरी गांठ को माइक्रोवेव में रखें और इसे केवल 15 से 20 सेकंड के लिए चलाएं।
- माइक्रोवेव की गर्मी लहसुन के अंदर हल्की भाप पैदा करती है, जिससे छिलका और लहसुन अलग-अलग होने लगेगा।
- बाहर निकालने के बाद इसे थोड़ा ठंडा होने दें और फिर ऊपर से हल्का सा दबाएं।
- अब लहसुन की कलियां अपने आप छिलके से बाहर फिसल कर आ जाएंगी।
बिना चाकू के लहसुन छीलने का तरीका

अगर आप जार या डिब्बे वाला तरीका अपनाती हैं, तो यह थोड़ा मजेदार है। नीचे देखें कैसे 5 मिनट में छिलें ढेर सारे लहसुन-
- लहसुन की गांठ को हथेली से दबाकर कलियां अलग कर लें।
- फिर उन्हें एक सख्त प्लास्टिक के डिब्बे या कांच के जार में डाल दें।
- अब डिब्बे का ढक्कन मजबूती से बंद करें और इसे तेजी से 1 मिनट तक जोर-जोर से हिलाएं।
- आपस में टकराने से लहसुन के छिलके अपने आप अलग हो जाएंगे।
- जब आप डिब्बा खोलेंगे, तो आपको छिलके और साफ लहसुन अलग-अलग मिलेंगे।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- shutterstock, gemini
- लहसुन छीलने के आसान तरीका क्या है?
- लहसुन छीलने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।