गर्म लोहे के बर्तनों पर नमक डालने से क्या होता है? आप भी जाने लें ये स्मार्ट हैक्स, वरना पड़ेगा पछताना

Kitchen hacks: यदि आप भी किसी एक चीज की मदद से अपनी किचन में कई काम को निपटाना चाहती हैं, तो आज हम आपको एक ऐसा हैक बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप स्मार्ट हाउसवाइफ बनकर अपने कई काम को आसान बना सकती हैं।
burnt pan cleaning

एक हाउसवाइफ को हर दिन किचन में घंटों बिताने पड़ते हैं। इस बीच उन्हें कुकिंग से लेकर साफ-सफाई आदि सभी तरह के काम करने पड़ते हैं। दरअसल, किचन का सीधा संबंध हमारे स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। जिसके चलते हमें हर चीज को यहां बहुत समझदारी के साथ करना पड़ता है। वहीं जब आप रसोई में काम करेंगी तो कुछ काम बिगड़ते भी हैं। ऐसे में हम बहुत ज्यादा परेशान होने लगते हैं। अधिकतर महिलाओं के साथ ऐसा होता है कि खाना पकाते हुए दिमाग से निकल जाता है और खाने के साथ बर्तन जल जाता है या फिर पतले तले का बर्तन भी जल जाता है। अब ऐसे जले हुए बर्तन में खाना पकाने का भी मन नहीं करता है और हमारा सारा ध्यान उस जले बर्तन को चमकाने पर चला जाता है।

हर किसी भी किचन में कई तरह के बर्तन होते हैं। जिनमें स्टील, एल्युमिनियम और लोहे के बर्तन तो जरूर आपको मिल जाएंगे। इन धातु के बर्तनों का यूज पुराने समय से चला आ रहा है। ऐसे में आज हम आपको इसी से ज्यादा एक हैक बताने जा रहे हैं। जिसको सुनकर शायद आप भी चौंक जाएंगी। जी हां किचन में रखी मात्रा एक चीज की मदद से आप किचन से जुड़े कई काम को आसान बना सकती हैं। दरअसल, आज हम आपको इस लेख में लोहे के गर्म बर्तनों पर नमक डालने से जुड़े हैक्स बताने जा रहे हैं। ऐसा करके आप एक नहीं बल्कि कई काम आसान बना सकती हैं। आइए फिर जान लेते हैं लोहे के गर्म बर्तनों पर नमक डालने से क्या होता है?

लोहे के गर्म बर्तनों पर नमक डालने से क्या होता है?

आप भी जान लीजिए आखिर लोहे के गर्म बर्तनों पर नमक डालने से आपके कौन से काम आसान हो जाएंगे। आप भी इन हैक्स को ट्राई करके देख सकती हैं।

जला हुआ बर्तन होगा साफ

यदि आपके लोहे की कड़ाही या तवा जल गया है और आपने उसको साफ करने के लिए सभी तरह के उपाय अपना लिए हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप गर्म लोहे के तवे या कड़ाही पर नमक डालकर जले हुए बर्तन को क्लीन कर सकती हैं। इसके लिए आपको गर्म लोहे के बर्तन पर नमक, नींबू और बेकिंग सोडा डालकर उसे लोहे के स्क्रबर से रगड़ना होगा।

burnt utensils

स्मेल होगी दूर

अक्सर आपने देखा होगा बर्तनों को साफ करने के बाद भी तेल और मसालों की स्मेल नहीं जाती है। इसके लिए आप गर्म लोहे की कड़ाही या तवे पर नमक, नींबू, लिक्विड डिश वॉश डालकर उसको मिक्स करें। अब इस घोल को कुछ देर ऐसे ही पड़ा रहने दें। थोड़ी देर बाद आपको स्क्रबर लेकर बर्तन को रगड़ना है। इसके बाद आपको नार्मल पानी से बर्तन को वाश कर लेना है बदबू एकदम गायब हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: पहली बार इस तरह से करें लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल, खाना नहीं होगा काला

salt hacks for kitchen cleaning

चिकनाई और जंग करेगा दूर

लोहे के बर्तनों में अक्सर आपने देखा होगा साफ करने के बाद भी उनमें चिकनाई और जंग के निशान रह जाते हैं। ऐसे में आप चिकनाई हटाने का लिए गर्म लोहे के बर्तन पर नमक, टूथपेस्ट और लिक्विड सोडा डालकर साफ करें। वहीं जंग हटाने के लिए आप लोहे की कड़ाही या तवे को पहले साफ कर लें। इसके बाद आप उसपर नमक और सरसों का तेल लगाकर किसी कपड़े की मदद से पोंछ दें। इससे लोहे के बर्तन पर जंग के निशान नहीं दिखेंगे।

ये भी पढ़ें:जली हुई लोहे का तवा हो या कड़ाही, घर पर पड़ी इस 1 चीज से होंगे नए जैसे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP