अक्सर जब किचन के चाकू की धार कम हो जाती है, तो हम तुरंत उसे तेज करने के तरीके ढूंढते हैं। चाकू शार्पनर या ग्राइंडर हर किसी के पास नहीं होता, ऐसे में देसी तरीकों को आजमाते हैं। ऐसे में सैंड पेपर काफी काम आ सकती है। यह एक ऐसा टूल है जो किफायती होता है और जंग हटाने या किसी टूल की धार बनाने में काम आता है।
अगर इसे समजदारी और सावधानी से इस्तेमाल किया जाए, तो चाकू की धार भी यह तेज कर सकता है। लेकिन इसमें एक तेजधार ब्लेड और खुरदरा कागज शामिल होता है, इसलिए जरा- सी लापरवाही से हाथ कटने या गंभीर चोट का खतरा रहता है।
इसलिए, सैंड पेपर से चाकू तेज करते समय कुछ जरूरी सेफ्टी टिप्स अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सैंड पेपर किस तरह से काम करता है और इससे चाकू की धार कैसे तेज होती है।
सैंड पेपर का इस्तेमाल आमतौर पर लकड़ी, दीवार या धातु को स्मूद करने के लिए किया जाता है। यह ग्रिटेड पेपर होता है, जिसमें छोटे-छोटे खुरदरे कण होते हैं। जब इसे किसी सरफेस पर रगड़ा जाता है, तो वह परत को हटा देता है और उसे एकसमान रूप देता है।
इसका इस्तेमाल अब चाकू की धार को तेज करने के लिए भी किया जाता है। जब हम सैंड पेपर को चाकू की ब्लेड पर घिसते हैं, तो यह ब्लेड के किनारों में लगा जंग या खुरदुरी परत को हटा देता है। इससे चाकू की धार थोड़ी तेज लगने लगती है।
इसे भी पढ़ें: चाकू की तेज धार करने के लिए घर पर पड़ी इन बेकार की चीजों का करें इस्तेमाल
यह विडियो भी देखें
सैंड पेपर से सिर्फ चाकू की धार तेज नहीं होती, बल्कि आपके कई काम भी आसान हो सकते हैं। आप इन चीजों के लिए सैंड पेपर का इस्तेमाल कर सकती हैं-
बार-बार चॉपिंग और कटिंग का काम करने से चॉपिंग बोर्ड पर निशान पड़ जाते हैं। कई बार वे खुरदुरे भी हो जाते हैं। क्या आपको पता है कि आप सैंड पेपर से उसे ठीक कर सकती हैं? पुराने, कटे-फटे चॉपिंग बोर्ड को मीडियम ग्रिट सैंड पेपर से रगड़ें। यह उसकी ऊपरी परत हटाकर सरफेस को स्मूद बना देगा।
लोहे के बर्तनों में जंग बड़ी जल्दी लगता है। उसे हटाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्के हाथ से सैंड पेपर से घिसने के बाद बर्तन को नींबू और नमक से रगड़ें। इससे जमी हुई काली परत साफ हो जाएगी। फिर उसे धोकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
नए बर्तनों में, खासतौर से, कांच या प्लास्टिक जार स्टिकर होते हैं। उन्हें निकालने पर दाग रह जाते हैं। कई बार यह दाग पुराने होते हैं, तो और गंदे लगते हैं। आप इन्हें भी सैंड पेपर से हटा सकती हैं। पुराने स्टिकर हटाने के बाद उनकी चिपचिपी परत को सैंड पेपर से साफ किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: कितने दिनों में चाकू करना चाहिए तेज ताकि बनी रहे धार
कांच की बोतल या मसालों के डिब्बों के ढक्कन बार-बार फिसलते हैं। उनकी ग्रिप एक समय के बाद ढीली हो जाती है, ऐसे में भी सैंड पेपर काम आ सकता है। इसके लिए किनारों को सैंड पेपर से हल्का रगड़ें।
चाकू की धार के लिए सैंड पेपर का इस्तेमाल एक प्रभावी तरीका है, लेकिन यह टेम्पोररी भी है। अगर आप चाहती हैं कि सैंड पेपर की धार बार-बार कम न हो, तो उसे प्रोफेशनल से तेज करवाएं।
हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।