Tamilnadu Me Ghumne Ki Jagah: दक्षिण भारतीय खूबसूरत राज्य का नाम लिया जाता है, तो कई लोग सबसे तमिलनाडु का नाम लेते हैं। तमिलनाडु दक्षिण भारत का एक राज्य है, जो अपनी संस्कृति के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।
तमिलनाडु को दक्षिण भारत का सबसे खूबसूरत पर्यटन केंद्र भी माना जाता है। यहां स्थित विश्व प्रसिद्ध रामेश्वरम मंदिर से लेकर महाबलीपुरम, कोवलम, चेन्नई, कांचीपुरम और ऊटी जैसी चर्चित जगहों पर हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
तमिलनाडु अपनी चर्चित जगहों के लिए तो जाना ही जाता है, लेकिन इस राज्य में ऐसी कई अनोखी और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जो आज भी पर्यटकों से दूर हैं। जैसे-वालपराई।
जी हां, वालपराई तमिलनाडु की एक ऐसी अद्भुत जगह है, जिसके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे। इस आर्टिकल में हम आपको वालपराई की खासियत और यहां मौजूद कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
वालपराई तमिलनाडु में कहां है? (Where Is Valparai In Tamil Nadu)
वालपराई की खासियत जानने से पहले आपको यह बता दें कि यह अनदेखी और खूबसूरत जगह तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में स्थित है। जी हां, वालपराई, कोयंबटूर मुख्य शहर से करीब करीब 108 किमी की दूरी पर स्थित है।
आपको यह भी बता दें कि वालपराई, पश्चिमी घाट के अन्नामलाई पहाड़ी क्षेत्र में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसके अलावा, वालपराई हिल स्टेशन उरुलीकल शहर से करीब 3 किमी, सिरुकुंद्र से करीब 4 किमी और प्रसिद्ध हिल स्टेशन मुन्नार से करीब 154 किमी की दूरी पर स्थित है।
इसे भी पढ़ें:Family Trip In February: फरवरी में Delhi-NCR के आसपास में स्थित इन हिल स्टेशन को वीकेंड में बनाएं फन पॉइंट
वालपराई क्यों प्रसिद्ध है? (Why Valparai Is Famous)
वालपराई को तमिलनाडु का एक छिपा हुआ शानदार और मनमोहक हिल स्टेशन माना जाता है। खासकर, यहां का शांत और शुद्ध वातावरण सैलानियों को चंद मिनटों में दीवाना बना सकता है। यह पूरा हिल स्टेशन कॉफी और चाय बागानों के लिए भी जाना जाता है। अपनी खूबसूरती के चलते यह 'सातवां स्वर्ग' (7th Heaven)के नाम से भी जाना जाता है।
वालपराई को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरने वालपराई की खूबसूरती में भी चार चांद लगाने कम करते हैं। वालपराई लुभावने और सुरम्य दृश्य आसपास के लोगों को खूब आकर्षित करते हैं। कहा जाता है कि मानसून में इस हिल स्टेशन की खूबसूरती चरम ओअर होती है।
सैलानियों के खास है वालपराई (Valparai Is Famous For Travel)
वालपराई, कोयंबटूर जिले में स्थित ऐसा हिल स्टेशन है, जो आने वाले पर्यटकों को स्वर्ग प्रदान करता है। कहा जाता है कि इस हिल स्टेशन की खूबसूरती के आगे कूर्ग और ऊटी भी फीके लगते हैं। वालपराई, कपल्स के बीच भी खूब लोकप्रिय है। आसपास के कई कपल्स यहां क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए पहुंचते रहते हैं।
वालपराई, अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी के रूप में भी जाना जाता है। वालपराई की हसीन वादियों में यहां कई पर्यटक ट्रैकिंग, हाईकिंग और कैम्पिंग के लिए पहुंचते रहते हैं। यहां की वादियों में शानदार फोटोग्राफी भी किया जा सकता है।
वालपराई में घूमने की बेस्ट जगहें (Best Places In Valparai)
वालपराई में ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के बाद सिर्फ तमिलनाडु ही नहीं, बल्कि दक्षिण भारत की कई चर्चित जगहों को भूल जाएंगे। यहां की कुछ जगहें असीम सुंदरता बिखेरती हैं। जैसे-
लोम व्यू प्वाइंट-वालपराई की हसीन वादियों में स्थित लोम व्यूप्वाइंट एक शानदार पॉइंट है। यहां से लगभग पूरे वालपराई का शानदार और लुभावने दृश्य दिखाई देते हैं। यह एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है।
चिन्नार कल्लार वॉटरफॉल- वालपराई के कॉफी और चाय के बागानों के बीच में स्थित चिन्नार कल्लार वॉटरफॉल, एक खूबसूरत और मनमोहक पर्यटन स्थल है। इस वॉटरफॉल के आसपास की हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। मानसून में वॉटरफॉल की खूबसूरती चरम पर होती है। इसके अलावा, कॉफ़ी और चाय के बागानों को एक्सप्लोर करना न भूलें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@krishz_vlogs,ceepee.photography/insta
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों