Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:01 PM IST

पुणे में पत्नी के साथ इन एडवेंचर एक्टिविटी का लें मजा, रिश्ता रहेगा मजबूत

अगर आप वीकेंड पर कहीं  एडवेंचर एक्टिविटी करने जा रहे हैं, तो लोकेशन के बारे में पहले ही जानकारी ले लें। जैसे मौसम, स्थान, वहां पहुंचने का तरीका और रहने की व्यवस्था।
Updated:- 2024-10-24, 17:24 IST
image

रोज के ऑफिस और घर के काम से बोर हो गए हैं, तो इस वीकेंड कुछ तूफानी करने के लिए जा सकते हैं। पार्टनर के साथ एडवेंचर एक्टिविटी पर जाना एक रोमांचक और यादगार अनुभव होता है। पार्टनर के साथ तरह-तरह की एडवेंचर एक्टिविटी करने से रिश्ता मजबूत होता है, क्योंकि ऐसे समय में आप पत्ती का ख्याल रखते हैं और उसकी फिक्र करते हैं। एडवेंचर एक्टिविटी करते समय एक-दूसरे को मानसिक और शारीरिक रूप से सपोर्ट करने का मौका मिलता है।जिससे रिश्तों में प्यार बढ़ता है। यह न केवल रिश्ते में रोमांच लाता है बल्कि एक-दूसरे को नए तरीकों से जानने का भी मौका देता है।

ध्यान रखें कि किसी भी एडवेंचर एक्टिविटी पर जाने से पहले सुरक्षा के नियमों को फॉलो करें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पुणे की कुछ फेमस जगहों के बारे में बताएंगे। जहां आप अपने पार्टनर के साथ एडवेंचर की एक्टिविटी का मजा उठा सकते हैं।

पवन झील के पास कैम्पिंग

adventure places in pune must visit with wife

होटल में रात तो आपने कई बार गुजारी होगी, लेकिन इस बार आप पावना झील पर कैंपिंग का मजा उठाने जाएं। पवन झील कैम्पिंग एक अनूठा अनुभव प्रदान करती है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ रात गुजारने और साहसिक गतिविधियों का मजा उठाएं। कैंपिंग के दौरान तरह-तरह के खेल का भी आयोजन होता है। यहां आप बिना चार दिवारी के कैसे टेंट के अंदर रात गुजारेंगे, इसका अनुभव आपको एक बार जरूर लेना चाहिए।

राजमाची किला ट्रेक और कैम्पिंग

adventure places in pune must visit wife

पार्टनर के साथ कुछ तूफानी करने के साथ-साथ अगर सुंदर नजारा भी देखना है, तो आप राजमाची किला तक ट्रेक और कैम्पिंग कर सकते हैं। कई बाइकर्स को को भी यहां बाइक चलाते हुए देख सकते हैं। यहां आपको रास्ते में चलते हुए सुंदर झरनों का नजारा भी देख पाएंगे। अगर कुछ अलग करना चाहते हैं, तो आपको ट्रेकिंग का बाद रात
टेंट में गुजारने का प्लान बनाना चाहिए। सुबह जल्दी यात्रा शुरू करें ताकि आप लंबी पैदल यात्रा पूरी कर सकें और समय पर वापस लौट सकें।

कामशेत

places in pune must visit with wife

पैराग्लाइडिंग का मजा लेने के लिए आप यहां जा सकते हैं। पत्नी के साथ इस तरह की एक्टिविटी करने के बाद आपको शरीर में मजबूती का अहसास होगा। ऐसा एक्टिविटी आपको मजबूत बनाने में मदद करती है। यहां के गाइड बहुत अच्छे होते हैं, जो आपको पैराग्लाइडिंग के दौरान मदद करते हैं। पैराग्लाइडिंग करते हुए आप सुंदर प्रकृति का नजारा देख पाएंगे।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।