भोजन में ऐसे करें सौंफ का इस्तेमाल, बढ़ जाएगा जायका

भारतीय किचन में उपयोग होने वाले मसालों में सौंफ एक ऐसा मसाला है जिसके उपयोग से किसी भी भोजन का स्वाद लाजवाब हो जाता है और अगर नहीं डाला जाता है तो स्वाद बिगड़ भी जाता है। साबुत सौंफ के अलावा इसके पाउडर को भी भोजन में इस्तेमाल किया जाता है। भोजन में इस्तेमाल करने के साथ-साथ सौंफ को कई लोग सेहत को दुरुस्त रखने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। आज इस लेख में हम आपको सौंफ उपयोग करने के कुछ बेहतरीन किचन टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप किसी भी भोजन का स्वाद आसानी से बढ़ा सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
मूंग की दाल में करें इस्तेमाल
भारतीय लोग मूंग की दाल बेहद ही चाव से खाते हैं। इसके अलावा कई लोग मूंग दाल की रोटी, मूंग दाल का हलवा आदि बड़े ही प्रेम के साथ खाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप मूंग दाल बना रही हैं, तो आप दाल में छौंक लगाने के लिए साबुत सौंफ का इस्तेमाल कर सकती हैं। शायद, आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बंगाली लोग मूंग की दाल में सौंफ का छौंक लगाकर खाना खूब पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें:घर पर आप भी आसानी से बना सकती हैं ग्रीन चिल्ली पाउडर, जानें कैसे
मालपुए में करें उपयोग
मौसम कोई भी हो, भारतीय लोग हर मौसम में मालपुआ खाना पसंद करते हैं। खासकर त्योहारों के मौसम में इसे खूब बनाया जाता है। मालपुआ बनाने में नारियल, काजू आदि चीजों का तो इस्तेमाल होता ही है लेकिन, सौंफ का इस्तेमाल बहुत कम लोग ही करते हैं। ऐसे में अगर आप भी मालपुआ का स्वाद बढ़ाना चाहती हैं, तो साबुत सौंफ या सौंफ का पाउडर घोल में इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे इसका स्वाद अच्छा लगता है।(कचौड़ी बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स)
भरवां करेला में करें इस्तेमाल
कड़वापन होने की वजह से कई लोग करले की सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन, अगर आप करेला का भरवां पसंद करते हैं, तो मसाला भूनते समय सौंफ का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे जयका बढ़ सकता है। इसके अलावा आप सौंफ का पाउडर भी आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं। परवल का भरवां, आलू का भरवां आदि का मसाला बनाते समय भी सौंफ कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:सब्जी में पड़ जाए ज्यादा गरम मसाला तो ऐसे ठीक करें उसका टेस्ट
इन भोजन में भी करें उपयोग
मूंग की दाल, मालपुआ और भरवां करला में सौंफ का इस्तेमाल करने के अलावा दाल की कचौड़ी और आचार बनाने में भी कर सकती हैं। इकसे अलावा आप ठंडाई बनाने में भी सौंफ का इस्तेमाल कर सकती हैं। सौंफ पाउडर का इस्तेमाल दूध में भी कर सकती हैं इससे एक नया फ्लोवर तैयार हो सकता है। (अंडे से जुड़े कुछ अमेजिंग हैक्स) पकौड़ी बनाते समय भी सौंफ का उपयोग कर सकती हैं। यक़ीनन अब आप एक नहीं बल्कि कई तरीके से सौंफ का ज़रूर इस्तेमाल करना चाहेंगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@seriouseats.com,thespruceeats.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।