घर पर आप भी आसानी से बना सकती हैं ग्रीन चिल्ली पाउडर, जानें कैसे

भारतीय रसोई में उपयोग होने वाले मसालों में से ग्रीन चिल्ली पाउडर एक ऐसा मसाला है जिसके इस्तेमाल से भोजन का स्वाद तीखा किया जाता है। भोजन को तीखा बनाने के अलावा भी कई अन्य चीजों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। बहुत से लोग भोजन को तीखा बनाने के लिए हरी मिर्च का ही इस्तेमाल करते हैं लेकिन, कुछ दिन बाद हरी मिर्च ख़राब हो जाती है और इसका पाउडर एक नहीं बल्कि कई महीने तक ख़राब नहीं होता है।
ऐसे में अगर आप भी ग्रीन चिल्ली पाउडर खरीदने के लिए अधिक पैसे खर्च करती हैं, तो अब आपको नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि, आज हम आपको कुछ बेहतरीन किचन टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से घर पर ग्रीन चिल्ली पाउडर बना सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
ग्रीन चिल्ली पाउडर बनाने का पहला तरीका

- अगर आपको बाज़ार से भी अधिक शुद्ध ग्रीन चिल्ली का पाउडर बनाना है, तो आप एक नहीं बल्कि दो-दो आसान रेसिपी की मदद से बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आप बाज़ार से 500 ग्राम या फिर 1 किलो हरी मिर्च खरीदकर घर ला लीजिए।(आंवला का पाउडर बनाए)
- इसके बाद हरी मिर्च को एक से दो बार पानी में अच्छे से साफ कर लीजिए और किसी बर्तन में रख लीजिए।
- अब सभी हरी मिर्च को दो हिस्सों में काट लीजिए और एक से दो दिन धूप में सूखने के लिए रख दीजिए।
- इसके बाद एक से दो बूंद तेल मिक्सर में डालें और साथ में कटी हुई सभी हरी मिर्च को डालकर महीन पीस लीजिए।
इसे भी पढ़ें:आलू को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स एंड हैक्स
ग्रीन चिल्ली पाउडर बनाने का दूसरा तरीका

- ग्रीन चिल्ली पाउडर को आप दूसरी रेसिपी की भी मदद से आसानी से बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले 500 ग्राम-1 किलो हरी मिर्च अच्छे से साफ कर लीजिए।
- इसके बाद सभी हरी मिर्च को बीच से दो हिस्सों में काट लीजिए और किसी बर्तन में रख लीजिए।
- इधर आप माइक्रोवेव को ऑन करके हरी मिर्च को डालकर 5 मिनट के लिए सुखा लीजिए।
- 5 मिनट बाद माइक्रोवेव से हरी मिर्च को निकालने के बाद मिक्सर में डालकर महीन पीस लीजिए।
इसे भी पढ़ें:इस आसान रेसिपी से सर्दियों में बनाएं आंवला लौंजी और खट्टे-मीठे स्वाद का लें मजा
ग्रीन चिल्ली पाउडर स्टोर करने का तरीका

हरी मिर्च के मुकाबले तैयार हरी मिर्च के पाउडर को आप एक नहीं बल्कि कई महीने तक आसानी से स्टोर कर सकती हैं। ग्रीन चिल्ली पाउडर को स्टोर करने के लिए आप कांच की जार के अलावा आप यर टाइट कंटेनर का ही चुनाव करें। पावडर उपयोग करने के बाद ढक्कन को हमेशा से अच्छे से बंद ही रखें। (स्ट्रॉबेरी की ये टेस्टी रेसिपीज) कई बार ढक्कन अच्छे से बंद नहीं करने पर पाउडर ख़राब भी हो सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freeik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।