herzindagi
image

30 की उम्र में अगर नहीं गई हैं इन जगहों पर ट्रेकिंग के लिए, तो बाद में होगा अफसोस

ट्रेकिंग महिलाओं के लिए केवल एक साहसिक यात्रा नहीं है, बल्कि यह उन्हें मजबूत भी बनाती है। लेकिन देश में कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां आपको ट्रेकिंग के लिए उम्र का ध्यान रखना होगा, क्योंकि इन पहाड़ों की ऊंचाई बहुत ज्यादा है। इन जगहों पर आपको चढ़ाई ज्यादा करनी पड़ती है।
Editorial
Updated:- 2025-07-11, 10:31 IST

ट्रेकिंग करना सभी के लिए एक जैसा अनुभव नहीं होता। कुछ लोग यात्रा के लिए आरामदायक सुविधाएं चाहते हैं, तो वहीं कई लोग अपनी हर यात्रा में कुछ तुफानी ढूंढते हैं। उन्हें हमेशा रोमांचक ट्रिप पर जाना पसंद होता है, जिसमें उन्हें तरह-तरह की एक्टिविटी करने का मौका मिले। लेकिन यह एक्टिविटी हर उम्र के लोग नहीं कर सकते। उदाहरण के लिए हम उम्र की महिलाओं के लिए ट्रेकिंग पर जाना संभव नहीं होता है। आज की महिलाएं न केवल ऊंचे पहाड़ों पर चढ़ रही हैं, बल्कि वहां से लौटकर दूसरी महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं। लेकिन इसलिए लिए उनका शारीरिक रूप से मजबूत होना जरूरी है। कठिन ट्रेकिंग मार्ग के लिए महिलाओं को विशेष रूप से अपने शरीर को इसके लिए तैयार करना होता है। अगर आप भी ट्रेकिंग की शौकीन हैं, तो आपको इन जगहों पर घूम आना चाहिए, क्योंकि उम्र के साथ अधिक चढ़ाई करना, हर किसी के लिए आसान नहीं होता।

चादर ट्रेक

2

इस ट्रेक के बारे में अगर आप नहीं जानते हैं, तो यात्रा से पहले इसके बारे में पूरी जानकारी ले लें। यह मुश्किल ट्रेक है, जिसे हर उम्र के लोग पूरा नहीं कर सकते। यही कारण है कि इसके लिए आपके शारीरिक रूप से मजबूत और स्वस्थ होना जरूरी है। ट्रेक 16,000 फीट की ऊंचाई तक ले जाता है। यहां के रास्ते में घने जंगल और बर्फीले वाले होते हैं। इसलिए इसकी चढ़ाई करना आसान नहीं होता। इसे भारत के सबसे कठिन ट्रेकिंग ट्रेल्स में से एक माना जाता है। इस ट्रेक को पूरा करने में लगभग 6 दिन लगते हैं, यह लद्दाख में है।

रूपकुंड ट्रेक, उत्तराखंड

top 5 toughest trek in india you must visit before the age

रूपकुंड झील के नाम से फेमस यह ट्रेक, आसान नहीं है। यह 15, 696 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां ऊपर चढ़ाई करते हुए ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है। इसलिए यहां भी हर उम्र के लोग यात्रा नहीं कर पाते हैं। यहां ट्रैक पर जाने वाली महिलाएं, ध्यान रखें कि यहां मौसम तेजी से बदलता है और रास्ते कठिन व अस्थिर हो सकते हैं। इस ट्रेक को पूरा करने के लिए कैंपिंग करनी होती है और खुद को प्रकृति के अनुसार ढालना पड़ता है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें-सिंगल मदर्स अपने बच्चों के साथ घूमने का बना रही हैं प्लान, तो बजट ट्रिप के लिए इन ट्रैवल हैक्स को कर सकती हैं फॉलो

पिन पार्वती दर्रा ट्रेक

top 5 toughest trek in india you must visit before 1

इस ट्रेक को पूरा करने में लगभग 10 दिनों का समय लग जाता है। यह यात्रा भी आसान नहीं है। इसकी ऊंचाई लगभग 17,500 फीट है। यह हिमालय का एक कठिन ट्रेक है जिसमें नदी पार करना, ग्लेशियर से गुजरना और ऊंचे पत्थरों से गुजरना शामिल है। हालांकि, ट्रेकिंग के शौकीन लोगों को यहां आना अच्छा लगता है। यह बेस्ट ट्रेकिंग प्लेस में से एक माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें-CBSE Result 2025 आने के बाद सिंगल मदर्स बच्चों को इस टूर पैकेज से ले जा सकती हैं घुमाने, IRCTC रखेगा हर सुविधा का ध्यान

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।