ट्रैकिंग का शौक रखते हैं तो Delhi-NCR की इन जगहों पर जरूर पहुंचें

Trekking Around Delhi NCR : अगर आप भी ट्रैकिंग करने के लिए हिमाचल और उत्तराखंड पहुंच जाते हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद दिल्ली-एनसीआर की इन जगहों पर जरूर पहुंचना पसंद करेंगे।
Updated:- 2023-07-22, 10:00 IST
best places for trekking around delhi ncr

बेहतरीन-बेहतरीन जगहों पर घूमने के साथ-साथ आजकल कई लोग ट्रैकिंग कर भी शौक रखते हैं। कई लोग ट्रैकिंग का इतना शौक रखते हैं कि हिमाचल प्रदेश या फिर उत्तराखंड या नॉर्थ ईस्ट के पहाड़ों में पहुंच जाते हैं।

लेकिन अगर आप दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और इन राज्यों में सिर्फ ट्रैकिंग का लुत्फ उठाने जाते हैं, तो फिर आप समय और पैसा दोनों ही बर्बाद कर रहे हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर में मौजूद कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप ट्रैकिंग का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं।

लेपर्ड ट्रेल (Leopard Trail)

Leopard Trail gurugram

शायद आप इस जगह के बारे में जानते होंगे। अगर नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि लेपर्ड ट्रेल एक बेहद ही खूबसूरत और लोकप्रिय स्थान है। यह खूबसूरत ट्रेल जयपुर और गुड़गांव हाइवे के किनारे मौजूद है।

छोटे-बड़े पहाड़, छोटे-छोटे पेड़ पौधे और लाल मिट्टी की ट्रैक पर चलना चाहते हैं तो फिर आपको यहां जरूर जाना चाहिए। मानसून के समय यहां सबसे अधिक लोग ट्रैकिंग करने के लिए पहुंचते हैं। आपको बता दें कि यहां पहाड़ों की तरह लैंडस्लाइड का खतरा नहीं रहता है।

इसे भी पढ़ें: 1 दिन की छुट्टी लेकर 4 दिन घूमने का लुत्फ उठाना है तो 15 अगस्त को ऐसे करें प्लान

अरावली हिल्स (Aravalli hills)

Aravalli hills

अरावली हिल्स के बारे में लगभग हर दिल्लीवासी जानते होंगे। अरावली हिल्स दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर के लिए लोगों के लिए छिपा हुआ खजाना है। यह पहाड़ी श्रृंखला कुल 692 किलोमीटर लम्बी है और जगह-जगह ट्रैकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। (लंबी ट्रिक के लिए ऐसे पैकिंग करें)

खनिज संपदा में परिपूर्ण अरावली पर्वतमाला दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान पर फैली हुई है। मानसून में अरावली हिल्स की खूबसूरती चरम पर होती है, इसलिए मानसून में ट्रैकिंग करना काफी लोग पसंद करते हैं।

संजय वन (Sanjay Van) 

Sanjay Van

दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर में मौजूद सबसे खूबसूरत और हरी-भारी जगहों की बात होती है तो उस लिस्ट में संजय वन का नाम जरूर शामिल रहता है। तकरीबन 700 से भी अधिक एकड़ में फैला यह वन ट्रैकिंग के लिए काफी फेमस है।

छोटे-छोटे पहाड़, हरे-भरे पेड़ और सुहाने नजारों के बीच आप ट्रैकिंग करना चाहते हैं तो फिर संजय वन परफेक्ट प्लेस है। यहां आप खूबसूरत तस्वीरों कैमरे में कैद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: दुनिया में सबसे पावरफुल है इन देशों का पासपोर्ट, जानें किस नंबर पर है भारत

 


कालेसर जंगल  (Kalesar Forest) 

Kalesar Forest
          

हरियाणा के यमुनानगर में मौजूद कलेसर फॉरेस्ट ट्रैकिंग करने वालों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां जंगल हरे-भरे पेड़ पौधों के साथ साथ खूबसूरत नजारों और ट्रैकिंग के लिए भी फेमस है। (नॉर्थ ईस्ट घूमने के लिए ट्रैवल टिप्स)

कालेसर जंगल साइकिलिंग के लिए भी काफी फेमस माना जाता है। यह जंगल जंगली जीव-जंतुओं के लिए काफी फेमस है। आपको बता दें कि कलेसर जंगल दिल्ली से यमुनानगर की दूरी 182 किमी है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।