World Forestry Day 2024: नेचर लवर्स का दिल छू लेंगी भारत की ये 5 जगहें, पार्टनर के साथ आप भी बनाएं घूमने का प्लान

आज अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस है। यह दिन हर साल 21 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वनों और उनके महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस दिन संयुक्त राष्ट्र और खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) कई कार्यक्रम आयोजित करते हैं। ये जंगल ही है, जिसकी वजह से आज दुनिया में जीवन संभव है।
जंगलों द्वारा प्रकृति में संतुलन बना हुआ है। क्योंकि जैसे-जैसे समय बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे जंगल को काटकर बड़े-बड़े शहर बनाए जा रहे हैं। इसलिए इसे सेलिब्रेट करने के बहाने लोगों में प्रकृति के प्रति भावना को बढ़ाना है। पहला विश्व वन दिवस 21 मार्च 2013 को मनाया गया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यह घोषणा की थी, जिसके बाद से अब हर साल 21 मार्च को यह दिन मनाया जाता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी 5 जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। प्रकृति लवर के लिए ये जगह बेस्ट है।
सुंदरबन, पश्चिम बंगाल (Sundarban, West Bengal)

पश्चिम बंगाल में स्थित सुंदरबन का नाम यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की लिस्ट में भी शामिल है। ये जगह दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव वन है। मैंग्रोव ऐसे पेड़ होते हैं, जो खारे पानी में पाए जाते हैं। ये जगह रॉयल बंगाल टाइगर के साथ-साथ खारे पानी के मगरमच्छ, चित्तीदार हिरण और कई पक्षी प्रजातियों का घर है। यहां आप नाव से सुंदरबन का नजारा देख सकते हैं।
- एंट्री फीस- भारतीयों के लिए 60 रुपये और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए 200 रुपये है। (IRCTC से Tour Package कैसे बुक करें)
- समय- सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आप यहां जा सकते हैं।
- इसके अलावा शनिवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक यह खुला रहता है। ध्यान रखें कि रविवार के दिन वन क्षेत्र बंद रहता है।
इसे भी पढ़ें- मात्र 5000 में पूरा हो जाएगा कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर, नए साल पर इस तरह करें प्लानिंग
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, उत्तराखंड (Jim Corbett National Park, Uttarakhand)

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत का सबसे पुराना पार्क माना जाता है। यहां आपको बंगाल के बाघों, तेंदुओं, हाथियों और पक्षियों की 600 से अधिक प्रजातियों को देखने का मौका मिलेगा। यहां पर्यटक जीप सफारी और हाथी की सवारी करते हुए जंगल में घूम सकते हैं। हरी-भरी हरियाली और सुंदर जीव जंतुओं को देखने के लिए आप अपने साथ बच्चों को भी ले जा सकते हैं।
- फीस- अगर आप जीव सफारी करना चाहते हैं, तो आपको एंट्री फीस के साथ सफारी के लिए 3350 रुपये देने होंगे। एक बार बुक करने के बाद ध्यान रखें कि ई-परमिट फीस वापस नहीं किया जाएगा।
- आप ऑनलाइन भी टिकट बुक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- पंचकूला के आसपास स्थित इन बेहतरीन हिल स्टेशन को वीकेंड में बनाएं ट्रेवल डेस्टिनेशन
पेरियार टाइगर रिजर्व, केरल (Periyar Tiger Reserve, Kerala)

पेरियार टाइगर रिजर्व अपनी प्राकृतिक सुंदरता के दिन पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां पर्यटक को हाथियों, गौर, सांभर हिरण शेर-पूंछ मकाक का झुंड देखने को मिलेगा। आप यहां कोट्टायम रेलवे स्टेशन से आ सकते हैं।
- एंट्री फीस- यहां जाने के लिए भारतीयों को 45 रुपये और बच्चों को 15 रुपये देने होंगे। (दिल्ली से हो रही है IRCTC के इन पैकेज की शुरुआत)
- विदेशी पर्यटक को 500 रुपये और विदेशी बच्चों 180 रुपये रुपये देने होंगे।
इसके अलावा आप बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, मध्य प्रदेश और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, असम में घूमने का प्लान बना सकते हैं।
बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान बाघों के साथ-साथ तेंदुए, स्लॉथ भालू और हिरणों की विभिन्न प्रजातियों से भरा हुआ है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।