कामाख्या देवी मंदिर से लेकर ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर तक, देश में ऐसे मंदिर है, जहां हर साल लाखों भक्त दर्शन करने जाते हैं। ऐसे में अगर देश के फेमस मंदिर की बात होती है, तो दिमाग में सबसे पहले वैष्णो देवी मंदिर, सोमनाथ मंदिर, अयोध्या राम मंदिर, साईं बाबा मंदिर, केदारनाथ मंदिर और त्र्यंबकेश्वर मंदिर जैसे कई नाम आने लगते हैं। इसलिए लोगों को लगता है कि इन मंदिरों में से ही कोई मंदिर होगा, जो देश का सबसे बड़ा मंदिर माना जाता होगा। अगर आपको भी ऐसा लगता है, तो आप गलत हो सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत के सबसे बड़े मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
भारत का सबसे बड़ा मंदिर तमिलनाडु में स्थित है। भगवान विष्णु के रंगनाथस्वामी मंदिर को भारत में सबसे बड़ा मंदिर माना जाता है। यह मंदिर लगभग 156 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है। यहां मंदिर में आपको भगवान विष्णु की शेषनाग पर लेटी हुई विशाल प्रतिमा देखने को मिलेगी। पौराणिक मान्यता के अनुसार, माना जाता है कि इस मंदिर को खुद भगवान ब्रह्मा ने स्थापित किया था।
इसे भी पढ़ें- भारत में कहां स्थित है सबसे पुराना विश्वकर्मा मंदिर? दर्शन का बना रही हैं प्लान तो जान लें पूरी जानकारी
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- wikipedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।