herzindagi
image

भारत की इन 5 जगहों पर सेलिब्रेट करें Christmas, यहां खान-पीने से लेकर शॉपिंग तक; मिलेगा खूबसूरत नजारा

भारत में घूमने-फ‍िरने की एक से एक जगहें मौजूद हैं। त्‍योहारों पर तो यहां की रौनक देखने लायक ही होती हैं। क्र‍िसमस भी उन्‍हीं में से एक हैं। भारत के कई शहरों में क्र‍िसमस पर शानदार बाजार सजते हैं। यहां पर घूमने का मजा ही कुछ और होता है।
Editorial
Updated:- 2025-12-15, 10:38 IST

भारत को वि‍व‍िधता का देश कहा जाता है। यहां कई तरह के फेस्‍ट‍िवल्‍स मनाए जाते हैं। हमारे यहां भारत में स‍िर्फ होली-दीपावली ही नहीं, क्र‍िसमस की भी धूम देखने को मि‍लती है। इस दौरान बाजारों और घरों में एक अलग ही रौनक रहती है। लोग घरों को खूब सुंदर तरीके से सजाते हैं। वहीं बाजारों में भी लोगों की शॉप‍िंग करने के ल‍िए भीड़ उमड़ पड़ती है। बाजारों में आपको हैंडमेड गिफ्ट्स के साथ-साथ कई तरह के टेस्‍टी ड‍िशेज भी खाने को म‍िलेंगे।

आज हम आपको भारत के कई शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां क्र‍िसमस पर शानदार बाजार सजते हैं। यहां खाने-पीने से लेकर शॉपिंग तक का अलग ही मजा होता है। रंग-बिरंगी लाइट्स, क्रिसमस ट्री, कैरोल सिंगिंग और खास स्टॉल इन बाजारों को बेहद खास बना देते हैं। अगर आप भी क्रिसमस के आसपास घूमने या कुछ नया एक्सप्लोर करने का प्लान बना रही हैं, तो भारत की ये 5 जगहें जरूर देखिएगा।

best christmas markets in india (1)

पार्क स्ट्रीट, कोलकाता

आमतौर पर लोगों को लगता है क‍ि कोलकाता में स‍िर्फ दुर्गा पूजा ही खास होती है, लेक‍िन क्र‍िसमस के मौके पर भी यहां का नजारा शानदार होता है। पार्क स्ट्रीट को क्रिसमस के समय पूरी तरह लाइट्स और डेकोरेशन से सजा दिया जाता है। यहां क्रिसमस मार्केट जैसा माहौल बन जाता है। जगह-जगह फूड स्टॉल, केक, पेस्ट्री और हॉट चॉकलेट खाने को मिलती है। चर्च के बाहर छोटे-छोटे शॉपिंग स्टॉल लगते हैं। इसके अलावा लाइव म्यूजिक और कैरोल सिंगिंग माहौल को और खास बना देती है। क्रिसमस की रात तो यहां की रौनक देखने लायक होती है।

यह भी पढ़ें- क्रिसमस पार्टी में दिखना है सबसे खूबसूरत? तो अभी से फॉलो करें ये स्किन केयर टिप्स, मिलेगा नेचुरल ग्लो

द‍िल्‍ली

कोई त्‍योहार हो और द‍िल्‍ली का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता है। दिल्ली में भी कुछ स्‍पेशल जगहों पर क्रिसमस मार्केट्स लगते हैं। सुबह से रात तक चमचमाती हुई लाइट्स, खाने के स्टॉल्स और कार्निवल वाइब्स, लोगों को अपनी ओर अट्रैक्‍ट करते हैं। जर्मन क्रिस्मस मार्केट, छतरपुर में दस्तकार विंटर मेला, नई दिल्ली के ब्रिटिश हाई कमीशन में तमन्ना विंटर कार्निवल जैसे कई तरह के बाजार सजते हैं। एक बार इन जगहों को एक्‍सप्‍लोर करना ताे बनता है।

पुलिस बाजार, शिलॉन्ग

नॉर्थ ईस्ट में भी क्रिसमस बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है और शिलॉन्ग इसका जीता जागता उदाहरण है। यहां के पुलिस बाजार और आसपास के इलाकों में क्रिसमस के समय खास रौनक देखने को मिलती है। लोकल फूड स्टॉल और बेकरी आइटम्‍स, वूलेन कपड़े, गिफ्ट आइटम और डेकोरेट‍िव आइटम्‍स, सब कुछ म‍िलेगा। इसके अलावा चर्चों के पास भी छोटे क्रिसमस मार्केट लगते हैं। यहां का सादा लेकिन खूबसूरत माहौल लोगों को बहुत पसंद आता है।

best christmas markets in india (2)

संडे सोल सांटे, बेंग्लुरु

इन मामलों में बेंगलुरु भी बहुत फेमस है। यहां पर होने वाला संडे सोल सांटे एक एनुअल इवेंट होता है। यहां आपको न केवल भरपूर एंटरटेनमेंट म‍िलेगा बल्‍क‍ि खाने पीने के भी जबरदस्‍त इंतजाम होते हैं। साथ ही आप यहां से कई सारी चीजें खरीद भी सकती हैं।

अंजुना और पणजी, गोवा

गोवा में क्रिसमस मार्केट का मजा सबसे अलग होता है। अंजुना और पणजी के इलाकों में क्रिसमस के समय खास बाजार लगते हैं, जहां टूरिस्ट और लोकल लोगों की भीड़ जुटती हैं। यहां पर आपको हैंडमेड गिफ्ट्स, सजावट का सामान और क्रिसमस ट्री आसानी से म‍िल जाएंगे। इसके अलावा प्लम केक, वाइन, सी-फूड और खास गोअन डिशेज की तो भरमार रहती है। बीच के पास लगने वाले इन मार्केट्स में म्यूजिक और पार्टी जैसा माहौल म‍िलता है।

यह भी पढ़ें- Christmas Day 2025: क्रिसमस को क्यों कहते हैं X-Mas? मतलब जानकर हैरान रह जाएंगी आप

इन सभी जगहों पर क्रिसमस मार्केट सिर्फ खरीदारी के ल‍िए नहीं रहते हैं। यहां आपको फूड, म्यूजिक, लाइट्स का असली फील म‍िलता है। ताे एक बार इन बाजारों को एक्‍सप्‍लोर जरूर करें। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।