Christmas Party Fashion: क्रिसमस पार्टी के लिए चुनें ऐसे वेस्टर्न आउटफिट, दिखेंगी खूबसूरत

दिसंबर का महीना शुरू होते ही अधिकतर महिलाएं क्रिसमस पार्टी और ईयर एंड की पार्टी को लेकर काफी एक्साइटेड हो जाती हैं। ऐसे में वह कुछ दिनों पहले से ही क्रिसमस पार्टी के लिए आउटफिट खरीदना शुरू कर देती हैं। अगर आप भी क्रिसमस पार्टी पर अपने लुक को गॉर्जियस बनाना चाहती हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे लेटेस्ट वेस्टर्न ड्रेस बताएंगे, जिन्हें आप क्रिसमस पार्टी पर पहनकर अपने लुक को गॉर्जियस बना सकती हैं।
वेलवेट फूल स्लीव वी नेक ड्रेस
अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो अब आप क्रिसमस पार्टी के दौरान इस तरह की खूबसूरत वेलवेट फूल स्लीव वी नेक ड्रेस को शामिल कर अपने लुक को एलिगेंट टच दे सकती हैं। ऐसी ड्रेस आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगी।
पफ स्लीव वेलवेट बरगंडी मिडी ड्रेस
हर साल की तरह इस साल भी अगर आप क्रिसमस पार्टी को यादगार बनाना चाहती हैं, तो एक जैसे कपड़े पहनने के बजाय आप इस तरह की खूबसूरत वेस्टर्न पफ स्लीव वेलवेट बरगंडी मिडी ड्रेस को पहनकर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। ऐसे वेस्टर्न आउटफिट इन दिनों काफी चलन में हैं, जो अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं। आप इसे क्रिसमस या न्यू ईयर पार्टी के दौरान पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- BodyCon Dress Design: क्रिसमस पार्टी में स्टाइल करें बॉडीकॉन ड्रेस, देखें सबसे अलग डिजाइंस
वी-नेक पफ स्लीव वेलवेट टॉप और स्प्लिट थाई स्कर्ट सेट
क्रिसमस पार्टी के खास मौके पर पहनने के लिए आप इस तरह का खूबसूरत वी-नेक पफ स्लीव वेलवेट टॉप और स्प्लिट थाई स्कर्ट सेट भी ट्राई कर सकती हैं। यह आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ऐसी वेस्टर्न ड्रेस न सिर्फ आपके लुक अट्रैक्टिव बनाएगी, बल्कि इसे पहनकर आप कंफर्टेबल भी महसूस कर सकती हैं। आप चाहे तो इस ड्रेस के साथ स्टॉकिंग भी शामिल कर सकती हैं।
बरगंडी कलर फ्लोरल रेड बॉडीकॉन ड्रेस
क्रिसमस पार्टी को मजेदार और खास बनाने के लिए आप इस तरह की बरगंडी कलर फ्लोरल रेड बॉडीकॉन ड्रेस को भी शामिल कर अपने लुक को खास बना सकती हैं। इसके साथ आप मिनिमल मेकअप कर अपने लुक को कम्पलीट कर सकती हैं। इस तरह की ड्रेस आपको ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी। यह ड्रेस ईयर एन्ड पार्टी के लिए भी बेस्ट हो सकती हैं। आपको इस ड्रेस में और भी कलर मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें- एक नहीं कई तरह की होती हैं बॉडीकॉन ड्रेस, बॉडी शेप के हिसाब से ऐसे करें सही चुनाव
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।