
चीज स्लाइस का इस्तेमाल घर में बनाए जाने वाले कई स्नैक्स में किया जाता है, जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि उसे और भी ज्यादा लाजवाब बना देता है। बाजार से मिलने वाले चीज स्लाइस में प्रिजर्वेटिव होते हैं, जो हेल्थ के लिए इतना फायदेमंद नहीं होते। ऐसे में घर पर शुद्ध और फ्रेश चीज स्लाइस बनाना एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
यह न सिर्फ किफायती है, बल्कि इसे अपनी पसंद के हिसाब से भी तैयार किया जा सकता है। हालांकि, स्लाइस तैयार करना आसान नहीं है, कई बार यह खराब हो जाती है और मेहनत बेकार हो सकती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो हम आपको बताएंगे कुछ कुकिंग हैक्स जिसे फॉलो किया जा सकता है।

चीज स्लाइस का स्वाद और उसकी गुणवत्ता पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करती है कि आप इसे किस तरह से बना रहे हैं। सही रेसिपी फॉलो न करने से चीज का टेक्सचर सही नहीं आता, और उसका स्वाद भी इफेक्ट हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- दुनियाभर में मशहूर हैं Cheese की ये वैरायटीज, आप भी कर सकते हैं ट्राई
अगर आप घर पर ताजे और स्वादिष्ट चीज स्लाइस बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सही विधि का पालन करना बेहद जरूरी है। यह न केवल आपके काम को आसान बनाएगा, बल्कि आपको मिलेगा एक मुलायम, मलाईदार और परफेक्ट चीज स्लाइस, जिसे आप सैंडविच, बर्गर, पिज्जा या स्नैक्स में इस्तेमाल कर सकते हैं।
घर पर चीज बनाने के लिए सही तरह का चीज चुनना बहुत जरूरी है। चेडर, मोत्जारेला और प्रोसेस्ड चीज इसके लिए सबसे अच्छे ऑप्शन हैं। ये चीज न केवल आसानी से पिघलते हैं, बल्कि सही टेक्सचर भी देते हैं। वहीं, खराब क्वालिटी की चीज न केवल आपके पकवान का स्वाद खराब कर सकती है, बल्कि यह सेहत के लिए भी नुकसानदेह हो सकती है।
चीज की फ्रेशनेस का भी ध्यान रखें। फ्रेश चीज में खुशबू और स्वाद का एक अलग ही अनुभव होता है। अगर चीज अधिक समय तक पड़ी हो या फ्रिज में खराब हो गई हो, तो उसका स्वाद खराब हो सकता है। अगर आप चाहें तो घर पर बनी चीज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
चीज बनाने के लिए सही टेंपरेचर का पता होना जरूरी है। अगर टेंपरेचर सही नहीं होगा, तो चीज जल सकता है। खासकर चीज को पिघलाने के लिए या सेट करने के लिए गैस का सही फ्लेम चाहिए। आपको दूध उबालने का टेम्परेचर अलग रखना है। दूध फाड़ने का अलग और जब चीज सेट करनी है, तो इसका अलग टेम्पेचर रखना है।
अगर आप इस सभी पर अच्छी तरह से ध्यान देंगे, तो यकीनन आपकी चीज का स्लाइस सही बनेगा और मेहनत खराब नहीं होगी। इसके बाद, आप चीज स्लाइस को जमाने के लिए फ्रिज में रख सकते हैं, लेकिन चीज को बनाते जरूरत से ज्यादा न पकाएं क्योंकि इसे व्यंजन में डालकर दोबारा पकना होता है।

कई बार चीज का स्लाइस टूट जाता है या ठीक तरह से बन नहीं पाता। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो चीज बनाते वक्त कॉर्नफ्लोर या जिलेटिन डाल दें। इससे यह बहुत ही अच्छी तरह से बन जाएगी। यह चीज को बेहतर तरीके से जमाने में मदद करता है और इसे टूटने से बचाता है।
जब आप दूध उबाल रहे हों और उसमें पनीर (छेना) बना रहे हों, तो उसमें थोड़ी सी मात्रा में कॉर्नफ्लोर या जिलेटिन डाल सकते हैं। यह चीज को सॉफ्ट और जेली जैसा बनाने में मदद करता है। ऐसे में आप आधा से 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर को थोड़ा पानी में घोलकर चीज के मिश्रण में डाल दें।
इसे जरूर पढ़ें- किसी में मॉजरेला तो कहीं पड़ती है पार्मेसन की जरूरत, जानें अलग-अलग चीज़ की खासियत
इन टिप्स की मदद से चीज स्लाइस घर पर तैयार की जा सकती है। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।