रसभरी खट्टी है या मीठी? खरीदते समय इन तरीकों से लगाएं पता

Tricks To Buy Sweet Raspberries: क्या आप भी कोई फल खरीदते वक्त यह पहचान नहीं कर पाते कि वो मीठा है या नहीं तो आज हम आपको रसभरी खरीदने की ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। किस तरह आप मीठी रसभरी खरीद सकती हैं।
How to Identify Raspberry

हर मौसम में अलग-अलग तरह के फल आते हैं। ऐसे में हमारे बड़े-बुजुर्ग सीजन के फल का सेवन करने की सलाह देते हैं। हर फल में अलग तरह के पोषक-तत्व मौजूद होते हैं। जिनका सेवन करने से हमें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। मौसम बदलते ही उस मौसम के फल भी आने शुरु हो जाते हैं। फरवरी महीने में कई तरह के फल बाजार में आने लगते हैं। जिनमें से एक 'रसभरी' है। खट्टी-मीठी रसभरी का स्वाद अधिकतर हर किसी के मन को पसंद आता है। गोल आकार का छोटे और सुनहरे रंग के इस फल में कई प्रकार के पोषक-तत्व शामिल होते हैं। रसभरी में विटामिन C, विटामिन A, आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा यह इम्यूनिटी बूस्ट और वजन कम करने में भी मदद करता है।

इन दिनों मार्केट में आपको रसभरी देखने को मिल जाएंगी। सेहत के लिए फायदेमंद इस फल का आपको जरूर सेवन करना चाहिए। किसी भी चीज को खाने के साथ हमें उसे खरीदने के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। अन्यथा हम खराब भी ले आते हैं। ऐसे में हम उसको खा भी नहीं पाते और हमारा पैसा भी बर्बाद हो जाता है। ऐसे में हर सब्जी या फल को खरीदने से पहले उसकी पहचान कर लेना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में रसभरी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। उसके तरीके बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप मीठी रसभरी का चुनाव कर सकती हैं।

रसभरी खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

raspberries rate

नीचे बताएं गए इन टिप्स की मदद से आप बाजार से सही रसभरी को खरीद सकती हैं। ऐसे में आपके पैसे भी बर्बाद नहीं होंगे। साथ ही, आपको खाने में भी मजा आएगा।

आकार का रखें ध्यान

जब भी आप रसभरी खरीदें तो उसकी बनावट और आकार को ध्यान में रखते हुए रसभरी खरीदें। रसभरी का साइज थोड़ा बड़ा होना चाहिए। तभी उसके अंदर गूदा निकलेगा। इसके अलावा रसभरी हमेशा गोल आकार वाली खरीदनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: मार्केट से ताजे संतरे खरीदने के अमेजिंग हैक्स

रंग देखकर खरीदें

How to buy rashbhari

रसभरी मीठी है या खट्टी इसका पता हमेशा इसके रंग को देखकर लगाया जा सकता है। गहरे सुनहरे और पीले रंग की रसभरी का स्वाद सबसे अच्छा होता है। हल्के रंग की रसभरी खट्टी होती है। ऐसे ने हमेशा रसभरी का रंग देखकर खरीदें।

छूकर लगाएं पता

जब भी आप बाजार से रसभरी खरीदने जाएं तो सबसे पहले उसको छूकर देखें। यदि रसभरी मुलायम है तो उसको नहीं खरीदना चाहिए। ऐसे रसभरी जल्दी खराब हो जाती है और वो अंदर से खराब भी निकल सकती है। ज्यादा पक जाने के कारण वो गल जाती है। ऐसे में इस बात का भी विशेष ध्यान रखें। हमेशा न ही ज्यादा नरम और न ज्यादा टाइट रसभरी खरीदनी चाहिए।

खुशबू से करें पहचान

raspberries

आप रसभरी की पहचान महक से भी कर सकती हैं। पकी हुई और मीठी रसभरी से हल्की मीठी और फ्रेश स्मेल आएगी। जबकि खट्टी और कच्ची रसभरी से किसी तरह की कोई खुशबू नहीं आती है। वैसे भी रसभरी की महक काफी तेज होती है।

ये भी पढ़ें: खट्टे और मीठे अंगूर में पता करना है डिफरेंस, तो खरीदते वक्त फॉलो करें ये टिप्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP