2 दिन भी नहीं हुए और करी पत्ता फ्रिज में रखने के बाद भी काला हो रहा है? इस तरह रखेंगी तो रहेगा हफ्तों तक ताजा

करी पत्ता ऐसी चीज है, जो खाने का स्वाद बढ़ा देता है। कई लोग, दाल तड़का से लेकर चावल फ्राई तक, हर खाने में करी पत्ता डालना पसंद करते हैं, हर किसी के घर में करी पत्ते का पौधा नहीं होता। साथ ही, हर सब्जी विक्रेता के पास यह आसानी से उपलब्ध भी नहीं होता। इसलिए, लोग जब भी सब्जी मार्केट जाते हैं, एक साथ करी पत्ते का गुच्छा खरीद लाते हैं, ताकि इसे लंबे समय तक चलाया जा सके। हालांकि, फ्रिज में स्टोर करने के बाद भी पत्ते काले पड़ने लग जाते हैं। साथ ही, इसकी महक भी चली जाती है, इसलिए लोग इसे स्टोर करने का सही तरीका ढूंढ रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको करी पत्ता फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका बताएंगे।
करी पत्ता कैसे स्टोर करें?
- करी पत्ते का काला होने का कारण नमी हो सकती है। अगर पत्ते गीले हैं और आप इसे बंद करके रख दे रही हैं, तो यह सड़ने लगता है। इसलिए, जरूरी है कि अगर पत्ते गीले हैं, तो इसे किसी डिब्बे में बंद करके फ्रिज में न रखें।
- इसके लिए सबसे पहले आपको करी पत्तों को धूप में सुखा लेना चाहिए।
- इससे पौधों की नमी खत्म हो जाती है।
- जब पत्तों की नमी खत्म हो जाए, तो आप इसे किसी डिब्बे में या किसी पैक्ड पॉलीथीन में रख दें।
- ऐसा करने से न ही पत्तों का स्वाद खत्म होता है और न ही यह काले होकर सड़ते हैं।
करी पत्ते को फ्रिज में स्टोर करने का दूसरा तरीका?
- अगर आप हफ्ते भर पत्तों को हरा-भरा रखना चाहती हैं, तो इसे फ्रिज में ऐसी जगह पर रखें जहां इसे ठंडक ज्यादा मिले।
- इससे आप हफ्ते तक पत्तों को काला होने या सड़ने से बचा सकती हैं।
- ध्यान रखें कि इसे फ्रीजर में न रखें, इससे यह जल्दी खरा हो जाएंगे।
- इसे आप फ्रिज के अन्य सामान से अलग रखेंगी, तो सड़ेंगे नहीं।
इसे भी पढे़ं- कल ही धनिया खरीदा था और फ्रिज में रखने के बाद भी सड़ने लगा? जानें कारण और सही से रखने का तरीका
करी पत्तों को फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
- अगर आप करी पत्तों को उसकी ठंडल के साथ ही फ्रिज में रखेंगी, तो इसके खराब होने के चांस ज्यादा होते हैं।
- इसलिए सबसे पहले आप इसे अच्छे से धो लें।
- इसके बाद पत्तों को ठंडल से अलग कर लें।
- अब पत्तों को सुखा लें।
- इसके बाद पत्तों को किसी एयर टाइट डिब्बे में बंद करके फ्रिज में रख लें।
- आपको पत्तों को बहुत ज्यादा नहीं सुखाना है, इसे बस उतना सुखाएं, जिससे नमी खत्म हो जाए।
- इस तरह पत्तों को लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- बार-बार सब्जी वाले से फ्री में मांगना नहीं पड़ेगा धनिया, बरसात में इन टिप्स की मदद से जल्दी उगा सकती हैं आप
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।