जब लोग अपनी भागदौड़ भरी जिन्दगी से थक जाते हैं तो वे कुछ वक्त के लिए सुकून चाहते हैं। ऐसे में वे किसी ऐसी जगह पर जाने की इच्छा रखते हैं, जहां पर शांति का माहौल उनके तन-मन को एक बार फिर से तरोताजा कर दे। ऐसे में दार्जिलिंग घूमना यकीनन एक अच्छा विचार है। यहां की पहाडियां, हरे -भरे दृश्य और शांति यकीनन आपको एक नया व अद्भुत अनुभव करवाती है। कभी ब्रिटिश राज में समर रिजॉर्ट के रूप में जाना जाने वाला दार्जिलिंग मुख्य रूप से अपने चाय के बड़े-बड़े बागानों और टॉय ट्रेन के लिए प्रसिद्ध है।
लेकिन यहां पर इससे अधिक भी बहुत कुछ है। दार्जिलिंग में रहते हुए आप ना केवल यहां की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से निहार सकती हैं, बल्कि यहां के कुछ मंदिरों का दौरा भी कर सकती हैं। इन मंदिरों में जाने के बाद व्यक्ति को एक अलग ही अहसास होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको दार्जिलिंग के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको भी अपनी ट्रेवल बकिट लिस्ट में अवश्य शामिल करना चाहिए-
महाकाल मंदिर
दार्जिलिंग के चौक बाजार में स्थित महाकाल मंदिर यहां का एक प्रसिद्ध मंदिर है। इसकी गिनती दार्जिलिंग के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक के रूप में होती है। यह स्वयं में एक अनूठा मंदिर है, क्योंकि इस स्थान पर हिंदू और बौद्ध संस्कृतियों का सुंदर सम्मिश्रण देखने को मिलता है। ऐसा माना जाता है कि मंदिर में 1782 से शिव लिंगम हैं।
हालांकि, इस मंदिर के इतिहास में लोगों को बहुत अधिक जानकारी नहीं है। यहां पर आपको हिंदू मंत्रों और बौद्ध धर्मग्रंथों के सुखदायक मंत्रों को सुनने का मौका मिलेगा, जिससे आपको एक अद्भुत शांति का अहसास होगा। यह शायद एकमात्र ऐसी जगह है जहाँ आपको दो अनूठी संस्कृतियों का ऐसा जबरदस्त समामेलन देखने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें:चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें
पीस पगोडा
दार्जिलिंग के वेस्ट प्वाइंट में स्थित पीस पगोडा सभी पर्यटकों के लिए एक बेहतरीन दर्शनीय स्थल है। सफेद रंग के गुंबद के आकार का यह शिवालय शांति चाहने वालों को एक शांत स्थान प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया था। यहां पर विभिन्न धर्मों के लोग आते हैं।(दार्जिलिंग में घूमने की जगह)
बता दें कि इस मंदिर की स्थापना एक जापानी बौद्ध भिक्षु निचिदात्सु फ़ूजी ने की थी और इसका उद्घाटन 1992 में हुआ था। इस मंदिर के अंदर आप बुद्ध के कई अवतार देख सकते हैं जिनमें मैत्रेय बुद्ध अवतार भी शामिल है। जलापार पहाड़ियों पर स्थित, यह स्थान दार्जिलिंग के मुख्य शहर से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है। यहां के आसपास का दृश्य भी बेहद ही आकर्षक है।
इसे भी पढ़ें:पाकिस्तान में बने हिंदू मंदिर हैं बेहद खूबसूरत, देखें फोटोज
जापानी मंदिर या निप्पोज़न म्योहोजी मंदिर
दार्जिलिंग में सबसे शांत जापानी मंदिरों में से एक दार्जिलिंग में पीस पैगोडा के करीब स्थित है। इसे निप्पोज़न म्योहोजी मंदिर के रूप में भी जाना जाता है। यह मंदिर बाहर से ही देखने में आकर्षक लगता है। मंदिर के प्रवेश द्वार पर दो सुनहरे शेरों की मूर्ति है। इसे दार्जिलिंग में सबसे सुंदर बुद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है। यहां पर दिन में दो बार प्रार्थना होती है, जिसमें आप भाग ले सकते हैं।
तो अब आप जब भी दार्जिलिंग जाएं, तो इन खूबसूरत मंदिरों के दर्शन करना और अपने एक्सपीरियंस हमारे साथ शेयर करना बिल्कुल भी ना भूलें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- wikipedia, trawell
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों