Pulse Water: दाल उबालने या धोने के बाद बचे पानी को बेकार न समझें, रसोई में दिखा सकता है कमाल

Dal Ke Pani Ka Istemal Kaise Karen: गर्मी हो या सर्दी, हर मौसम का पसंदीदा खाना गरमा-गरम दाल-चावल हर किसी का फेवरेट होता है। यह न केवल जल्दी बन जाता है, बल्कि इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। आमतौर पर हर घर में दिन में कम से कम एक बार दाल तो जरूर बनती है। दाल को जल्दी पकाने के लिए इसे अक्सर 10-15 मिनट पानी में भिगोकर रखा जाता है। यदि समय कम हो, तो इसे 3-4 बार साफ पानी से धोकर पकने के लिए चढ़ा दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दाल धोने के बाद जिस पानी को हम बेकार समझकर फेंक देते हैं, उसका इस्तेमाल रसोई के अन्य कामों को आसान बनाने में किया जा सकता है? दाल में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इस पानी में भी आ जाते हैं। इसलिए, अगर आप भी इसे बेकार समझती हैं, तो रुकिए! आज के इस लेख में हम आपको दाल के पानी को दोबारा इस्तेमाल करने के बेहतरीन तरीके बताने जा रहे हैं।
रसोई में दाल के पानी का किन कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं?
दाल के पानी को इस्तेमाल करने के कई स्मार्ट तरीके हैं जो आपके खाने का जायका और पौष्टिकता दोनों बढ़ा देंगे। नीचे पढ़ें-
आटा गूंथने के लिए

सादे पानी की जगह दाल के पानी (धोया हुआ या उबला हुआ) से आटा गूंथें। इससे रोटियां न सिर्फ नरम बनेंगी, बल्कि उनमें प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ जाएगी।
ग्रेवी वाली सब्जियों के लिए करें इस्तेमाल
कढ़ाई पनीर, मिक्स वेज या कोई भी तरी वाली सब्जी बना रही हैं, तो ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए दाल के पानी का उपयोग कर सकती हैं। यह सादे पानी के मुकाबले सब्जी को एक सौंधापन और बेहतर टेक्सचर देता है।
सूप के लिए करें इस्तेमाल

अगर आप घर पर हेल्दी वेजिटेबल सूप बना रही हैं, तो दाल का उबला हुआ पानी एक नेचुरल स्टॉक की तरह काम करता है। इससे सूप ज्यादा पौष्टिक और स्वादिष्ट बनता है।
इसे भी पढ़ें- Boiling Potatoes Hacks: बिना मेहनत मक्खन की तरह उतरेगा आलू का छिलका, बस उबालते समय पानी में डालें 5 चीजें
दाल के किस पानी का इस्तेमाल करना चाहिए?

- अब सवाल आता है कि दाल के किस पानी का इस्तेमाल करें, तो बता दें कि दाल धोने वाले पहले पानी को फेंक दें, जिससे धूल-मिट्टी निकल जाए। इसके बाद दूसरे और तीसरे वॉश के पानी को स्टोर करें।
- कोशिश करें कि इस पानी का इस्तेमाल ताजा ही कर लें। अगर आप इसे बाद में इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो फ्रिज में रखें वरना गर्मी की वजह से इसमें गंध आ सकती है।
- अगर आप उबली हुई दाल का पानी सब्जी में डाल रहे हैं, तो ध्यान रखें कि उस पानी में पहले से नमक हो सकता है। इसलिए सब्जी बनाते समय नमक थोड़ा कम ही डालें।
इसे भी पढ़ें- Idli Batter: ज्यादा खट्टे हो चुके इडली बैटर को फेंके नहीं, किचन में डालें इन जगह; आसान होंगे कई मुश्किल भरा काम
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।