Leftover Dal Recipe: रात की बची हुई दाल से बनाएं ये क्रिस्पी स्नैक्स, चाय का मजा हो जाएगा दोगुना

हमारे यहां भारतीय घरों में रोजाना दाल चावल और रोटी, सब्ज़ी तो बनाई ही जाती हैं। दिन में लोग ऑफिस और बच्चे स्कूल वले जाते हैं। ऐसे में लोग रात के समय ही पूरा खाना बनाते हैं। हालांकि, चाहे जितना हिसाब से खाना बना लो, थोड़ा बहुत तो बच ही जाता है। दाल की बात करें तो लोग रात की बची हुई दाल नहीं खाते हैं। ऐसे में इसे फेंकने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं होता है।
अगर आप भी हर बार रात की बची हुई दाल को बाहर डाल देती है, तो हम आपको इससे झटपट बनने वाले एक ऐसे स्नैक्स के बारे में बता रहे हैं जिससे कोई पहचान भी नहीं पाएगा कि ये रात की बची हुई दाल से बनाई गई है। साथ ही ये चाय के साथ एक परफेक्ट स्नैक्स बन जाएगी। आइए जानते हैं-
-1775723953090.jpg)
बची हुई दाल से क्या बना सकती हैं?
आप बची हुई दाल से क्रिस्पी पकौड़े या टिक्की बना सकती हैं, जो बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं। मुझे भी कुकिंग का बहुत शौक है। मैंने खुद ये स्नैक्स ट्राई किया है।
स्नैक बनाने के लिए क्या चाहिए?
- बची हुई दाल (1 कटोरी)
- बेसन (2-3 चम्मच) जरूरत पड़ने पर और ले सकती हैं
- बारीक कटी हुई प्याज
- हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- नमक (जरूरत हो तो)
- थोड़ा सा हरा धनिया
- तलने के लिए तेल
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: घी निकालने के बाद बची हुई खुरचन को फेंकें नहीं, इस जुगाड़ से निकालें 1 कप एक्स्ट्रा घी
बनाने का तरीका भी जानें
- सबसे पहले बची हुई दाल को एक बाउल में लें
- अब इसमें बेसन मिलाएं ताकि बैटर थोड़ा गाढ़ा हो जाए
- इसके बाद इसमें कटी हुई प्याज, हरी मिर्च और धनिया डालें
- आप चाहें तो डिफरेंट टेस्ट देने के लिए ऑरगैनो और रेड चिली फ्लेक्स भी एड कर सकती हैं
- अब इन सबको अच्छे से मिला लें
- अगर दाल में पहले से नमक है, तो ज्यादा नमक न डालें
- अब गैस पर कड़ाही में तेल गरम करें
- अब पकौड़े डालें
- गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तल लें
- आपका क्रिस्पी पकाैड़ा तैयार है
यह भी पढ़ें- Leftover Potato Peel Recipe: चिप्स-पापड़ बनाते समय बचे आलू के छिलके से बनाएं ये 3 चटपटी रेसिपीज
आप इसे चाय के साथ सर्व कर सकती हैं या हरी चटनी के साथ एंजॉय करें। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।
तो अगर आप भी रात की बची हुई दाल को फेंक देती हैं, तो एक बार ये स्नैक्स बनाकर ट्राई करें। यकीन मानिए, चाय का मजा दोगुना हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- ना फेंके बचे चावल और बर्फी, बस 10 मिनट में तैयार करें मलाईदार खीर
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।