Boiling Potatoes Hacks: बिना मेहनत मक्खन की तरह उतरेगा आलू का छिलका, बस उबालते समय पानी में डालें 5 चीजें

Potato Boiling And Cooking Tips: आलू अगर उबले हुए फ्रिज में पहले से रखा हो, तो आधे से ज्यादा काम जल्दी हो जाता है। फिर चाहे सब्जी बनाना हो पराठा हो या फिर सैंडविच बनाना हो। हालांकि कई बार आलू उबालना फिर उसे छीलना टाइम टेकिंग होता है,लेकिन क्या हो जब उबले आलू का छिलका छूते ही मक्खन की तरह उतर जाए। कई बार आलू का छिलका इतना पतला होता है या आलू के साथ इतना चिपका होता है कि उसे छीलते समय आलू का आधा हिस्सा भी साथ निकल जाता है। खासकर नए आलू या छोटे आलू के मामले में यह समस्या ज्यादा आती है।
अगर आप भी इस झंझट से बचना चाहती हैं। साथ ही चाहती हैं कि उबलने के बाद छिलका छूते ही मक्खन की तरह उतर जाए, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। आज के इस लेख में हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें से अगर आप 1 भी चीजें डाल देती हैं, तो यह काम आसान हो जाएगा।
क्यों चिपकते हैं आलू के छिलके? (Why Potato Peeling is Difficult)

आलू में स्टार्च और पेक्टिन पाया जाता है। उबालते समय जब आलू का टेंपरेचर बढ़ता है, तो यह पेक्टिन गोंद की तरह काम करने लगता है, जिससे छिलका गुदे से मजबूती से चिपक जाता है। इसके अलावा, नए आलू में नमी अधिक और छिलका बहुत पतला होने के कारण भी उन्हें छीलना मुश्किल होता है।
इसे भी पढ़ें- किचन का काम जल्दी खत्म करने के लिए महिलाएं फॉलो करें ये हैक्स, पूरे दिन आराम फरमाने का मिल जाएगा मौका
पानी में डालें ये 5 चीजें, छीलने का काम होगा आसान (Add these 5 Ingredients To Boil Potato)

आलू उबालते समय पानी में एक चम्मच नमक डाल सकती हैं। यह तरीका बहुत पुराना और असरदार है। नमक आलू को अंदर तक पकाने में काम आने के साथ ही में छिलके को गुदे में चिपकने नहीं देता है। इससे उबलने के बाद छिलका आलू की सतह को आसानी से छोड़ देता है और आप उसे हाथ से ही सरका कर उतार सकते हैं।
आधा चम्मच तेल (Cooking Oil)
अगर आप कुकर में आलू उबाल रही हैं, तो पानी में कुछ बूंदें रिफाइंड ऑयल या सरसों का तेल डाल दें। तेल डालने से आलू की बाहरी लेयर चिकनी हो जाती है। जब आलू उबल जाते हैं, तो यह चिकनाहट छिलके को कड़ा नहीं होने देती, जिससे उसे उतारना काफी आसान हो जाता है। साथ ही, इससे कुकर के अंदर आलू के पानी के दाग भी नहीं पड़ते।
सफेद सिरका (Vinegar)

पानी में एक चम्मच सिरका डालने से आलू को जल्दी उबलने और छीलने वाले काम को आसान बना सकती हैं। अक्सर ज्यादा उबलने से आलू फटने लगते हैं और छीलना मुश्किल हो जाता है। सिरका आलू को फटने से रोकता है और छिलका उतारते समय आलू टूटता नहीं है।
नींबू का टुकड़ा (Lemon Slice)
अगर आपके पास सिरका नहीं है, तो पानी में नींबू का एक छोटा टुकड़ा डाल दें। नींबू का साइट्रिक एसिड वही काम करेगा जो सिरका करता है। यह आलू के छिलके को ढीला करने में मदद करता है। इसके अलावा, नींबू डालने से आलू उबालने के बाद आपके बर्तन काले नहीं पड़ते, जिससे आपकी बर्तन धोने की मेहनत भी बच जाती है।
बेकिंग सोडा (Baking Soda)
बेकिंग सोडा आलू के छिलके को नरम बनाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आलू बहुत पुराने हैं और उनका छिलका सख्त है, तो पानी में एक चुटकी बेकिंग सोडा डाल दें। यह छिलके की संरचना को कमजोर कर देता है, जिससे उबलने के बाद वे बिना किसी चाकू के इस्तेमाल के आसानी से उतर जाते हैं।
छिलका उतारने के लिए आइस बाथ वाली मैजिक ट्रिक करें ट्राई (Ice Bath Hack To Boil Potato)

ऊपर बताई गई चीजों के साथ एक और ट्रिक काम करती है। जैसे ही आलू उबल जाएं, उन्हें तुरंत गरम पानी से निकालकर बर्फीले ठंडे पानी में डाल दें। इस बदलाव से आलू का छिलका सिकुड़ जाता है और आलू से अलग हो जाता है। बस 2 मिनट बाद आप आलू उठाएंगे, तो छिलका अपने आप हाथ में आ जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Idli Batter Hacks: ज्यादा खट्टे हो चुके इडली बैटर को फेंके नहीं, किचन में डालें इन जगह; आसान होंगे कई मुश्किल भरा काम
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।