Idli Batter: ज्यादा खट्टे हो चुके इडली बैटर को फेंके नहीं, किचन में डालें इन जगह; आसान होंगे कई मुश्किल भरा काम

Kitchen Cleaning Hacks: साउथ इंडियन खाने के शौकीन लोग घर पर इसे बनाना पसंद करते हैं। इडली हो या डोसा इसे बनाने के लिए घोल बनाने की जरूरत पड़ती है, लेकिन अगर इसे उसी दिन बनाया न जाए, तो इसका स्वाद बदल जाता है और इडली अच्छी नहीं लगती है। ऐसे में अधिकतर लोग इसे बेकार समझकर फेंक देती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह खट्टा घोल आपके किचन के कई काम को आसान बना सकता है। यकीनन यह पढ़ने के बाद आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सच है। आइए नीचे लेख में जानते हैं कि इडली बैटर (Sour Idli Batter Uses) के कुछ स्मार्ट हैक्स।
पीतल और तांबे के बर्तनों की सफाई (How To Clean Copper And Brass Vessels With Sour Idli Batter)

किचन में रखे पीतल और तांबे के बर्तन को अगर रोजाना साफ या इस्तेमाल न किया जाए, तो रखे-रखे वह काले पड़ने लगते हैं। अब ऐसे में अमूमन लोग इसे साफ करने के लिए बाजार में मिलने वाले केमिकल क्लीनर को खरीद कर लाते हैं, लेकिन अगर आपकी रसोई में खट्टा इडली बैटर रखा है, तो आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
खट्टे इडली बैटर में लैक्टिक एसिड होता है जो नेचुरल तरीके पर सफाई का काम करता है। आप काले पड़े बर्तनों पर इस खट्टे घोल को लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद स्क्रब से हल्का रगड़ें और पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें- Mixer Grinder Uses: चटनी ही नहीं, मिक्सर ग्राइंडर से आसान होंगे ये मुश्किल काम
किचन सिंक की गंदगी को साफ करने के लिए करें इस्तेमाल (How To Clean Kitchen Sink With Sour Idli Batter)

किचन का सिंक अक्सर चिकनाई और गंदगी के कारण धुंधला पड़ जाता है। खट्टे बैटर को सिंक के कोनों और नल के आसपास लगाकर फैला दें। इसमें मौजूद खमीर और एसिडिक गुण जमा हुई गंदगी को ढीला कर देते हैं। 20 मिनट बाद इसे पुराने ब्रश से रगड़कर धो दें, सिंक बिल्कुल नए जैसा चमक उठेगा और बदबू भी दूर हो जाएगी।
बर्तनों की जिद्दी चिकनाई हटाने के लिए करें यूज (How To Clean Stubborn Stain From Pan With Sour Idli Batter)

कड़ाही और पतीले का रोजाना होने के कारण उनकी तली पर गंदगी जमा हो जाती है। इस जिद्दी चिकनाई को साफ करना बड़ा मुश्किल काम होता है। ऐसे में खट्टे घोल में थोड़ा सा नमक और नींबू का रस मिलाएं और प्रभावित जगह पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। खमीर की वजह से चिकनाई कट जाएगी और बर्तन रगड़ते ही साफ हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Pressure Cooker Uses: दाल-चावल ही नहीं, घर के इन कामों में भी कमाल दिखाता है प्रेशर कुकर
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- इडली बैटर अगर खट्टा हो जाए, तो क्या करें?
- इडली बैटर खट्टा हो, तो उसे फेंकने के बजाय किचन के सिंक को साफ करने में कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।