herzindagi
small kitchen cabinet decor ideas in hindi

Kitchen Decor: कैसे करें किचन कैबिनेट को डेकोरेट? इन टिप्स को करें फॉलो

अगर आपकी किचन में लगी कैबिनेट खराब होने लगी है, तो हम कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिसकी मदद से कैबिनेट को दोबारा खूबसूरत लुक दिया जा सकता है।&nbsp; &nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-23, 18:48 IST

आजकल किचन के फर्नीचर का डिजाइन और कैबिनेट का डिजाइन, किचन की वॉल और सामान के ऑर्गनाइजेशन आदि पर काफी ध्यान देने लगे हैं। एक वक्त था जब किचन को बहुत ही सिंपल रखा जाता था, लेकिन अब वक्त बदल गया है। अब किचन को न सिर्फ डेकोरेट किया जा रहा है, बल्कि नए-नए सामान को भी किचन में जगह दी जा रही है। 

नया सामान किचन में आता तो रहता है, लेकिन समझ यह नहीं आता कि आखिर इन सामान को रखा कहा जाए? इसके लिए कैबिनेट को भी डिजाइन करवाया जाता है। मगर लाख कोशिशों के बाद भी किचन के कैबिनेट या फिर सामान गंदे हो जाते हैं। साथ ही साथ चीजों को गलत तरीके से ऑर्गेनाइज करने या सजाने से किचन का लुक बेकार और भरा हुआ भी लगने लगता है।

हालांकि, एक बार तो सामान सेट हो जाता है, लेकिन किचन के फर्नीचर को बदलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आपका भी किचन का फर्नीचर या कैबिनेट ज्यादा खराब हो गई है तो आप इस तरह से डेकोरेट कर सकते हैं। 

कारपेट का करें इस्तेमाल

Cabinet decor ideas

किचन और कमरे के अलावा, आप कारपेट को कैबिनेट के नीचे बिछा सकते हैं। इससे न सिर्फ खूबसूरत लगेगा, बल्कि कैबिनेट बड़ा भी लगता है। कारपेट से न सिर्फ कैबिनेट के आसपास का सामान बहुत अच्छी तरह से रखा रहता है, बल्कि कैबिनेट नीचे गंदे भी नहीं होते हैं। 

इसलिए कारपेट का प्रयोग जरूर करना चाहिए। अगर आप पूरी कैबिनेट के फर्श को कवर नहीं करना चाहते हैं, तो एक छोटा-सा कारपेट सिर्फ सामान के नीचे रख दें। इससे यकीनन आपको काफी फायदा होगा।

इसे जरूर पढ़ें- किचन के पुराने आइटम्स से कुछ इस तरह सजाएं अपना घर

पौधों से बढ़ाएं रौनक

cabinet decor design

अगर आपकी किचन की कैबिनेट ओपन है, तो इसके अंदर आप छोटे-छोटे पॉट या फिर बॉटल में पौधे लगाकर या हैंगिंग गार्डन बनाकर किचन को ठंडा रख सकते हैं। कैबिनेट की खूबसूरती बढ़ाने के अलावा, इससे शुद्ध हवा मिलेगी साथ ही साथ हरियाली भी बनी रहेगी। 

यह विडियो भी देखें

आप चाहें तो धनिया, पुदिना या अजवाइन जैसे कई पौधे हैं जिसे आप अपनी किचन में लगा सकते हैं। साथ ही, इन पौधों को लगाना आसान भी है। वरना यह सब आपको मार्केट में भी आसानी से मिल जाएंगे, जिसकी मदद से कैबिनेट को सजाया जा सकता है। 

वॉलपेपर का करें इस्तेमाल

आप अपनी किचन के कैबिनेट को नया लुक देने के लिए वॉल पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि आजकल मार्केट में कई तरह के डिजाइनर वॉलपेपर मिलने लगे हैं, जिसका इस्तेमाल दीवारों को नया लुक देने के लिए किया जाता है। 

मगर आप इसका इस्तेमाल अपने कैबिनेट को नया लुक देने के लिए कर सकते हैं। आपको वुडन लुक में कई तरह के वॉल पेपर मिल जाएंगे, जिसे आपको कैबिनेट पर लगाना है। 

वुडन पेंट आएगा काम

cabinet designs

अगर दूसरी कैबिनेट बनवाना आपके बजट में नहीं है, तो कैबिनेट पेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको रोयल और ऑयल  पेंट मार्केट में मिल जाएंगे, जिसे आप अपने कैबिनेट पर करवा सकते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- किचन को डेकोरेट करने के लिए इस्तेमाल करें ये चीजें, आजमाएं कुछ स्मार्ट टिप्स

आपको मार्केट में हर रेंज में वुडन पेंट मिल जाएंगे जैसे- अगर आप कैबिनेट के अंदर पेंट करना चाहते हैं, तो ये आपको 1500 से लेकर 2000 की कीमत में आसानी से मिल जाएंगे। वहीं, बड़ी अलमारी के लिए आपको कम से कम 3000 रुपए खर्च करने होंगे।

उम्मीद है कि आपको कैबिनेट या सनमाइका को नया बनाने के ये हैक्स पसंद आए होंगे। आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।