Sevai Recipes for Eid ul Adha (Bakrid): बकरीद पर बनाएं ये पांच तरह की स्वादिष्ट सेवई

बकरीद का यह स्पेशल पर्व मुस्लिमों के लिए बेहद खास है। इसे बकरा ईद और ईद-अल-अजहा के नाम से भी जाना जाता है। इस खास मौके पर ढेरों तैयारियां की जाती हैं। घर की सजावट से लेकर पकवान तक, सब कुछ खास होता है। बकरीद में दावत और रिश्तेदारों के लिए कई तरह की डिशेज और पकवान बनाए जाते हैं। ईद के अवसर पर स्वादिष्ट और लजीज पकवानों से भरा हुआ मेज एक डिश के बिना अधूरा है और वह है सेवई। ईद के जश्न को दोगुना करने के लिए बेहद ही स्वादिष्ट तरीके से इस डेजर्ट को तैयार किया जाता है। इस लेख में हम आपको 5 तरह की सेवई के बारे में बताएंगे, जिसे आप बकरा ईद के लिए बना सकते हैं। इन्हें बनाना भी बहुत आसान है और इनका स्वाद भी लाजवाब होता है।
मैंगो सेवई (Mango Savai)

दूध वाली सेवई से ऊब गए हैं, तो इस मैंगो सीजन में आप सेवई में मैंगो फ्लेवर ऐड कर सकते हैं। खाने में मैंगो की क्रीमी फ्लेवर और आम के स्वाद से भरपूर यह मैंगो सेवई आपके मेहमानों को खूब पसंद आने वाली है। मैंगो के स्वाद से भरपूर यह सेवई खाने में खूब लाजवाब लगती है। चूंकि आम का मौसम चल रहा है तो आपको आसानी से बाजार में मैंगो भी मिल जाएंगे।
सूखी सेवई
बकरा ईद के मजा और स्वाद को दोगुना करने के लिए, आप सूखी सेवई बना सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा वक्त और मेहनत नहीं लगता है। इसे दूध में पकाया नहीं जाता है, बल्कि सेवई को भूनने के बाद इसमें दूध छिड़ककर इसे बनाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: चिकन और मटन के अलावा बकरीद पर बनाएं ये स्वादिष्ट वेज पकवान
नारियल सेवई (Coconut Savai)

दूसरे सेवई की रेसिपी से बेहद अलग ये नारियल सेवई की रेसिपी खाने में नारियल की खुशबू और स्वाद से भरपूर है। इसे बनाने के लिए आपको सेवई, नारियल का बुरादा और दूध की आवश्यकता होगी। धीमी आंच पर सेवई को घी में भूनकर नारियल और दूध के साथ पकाकर इसे तैयार किया जाता है।
शीर खुरमा
यह एक पारंपरिक डेजर्ट रेसिपी है, जिसे खास तौर पर ईद और बकरीद के मौके पर बनाया जाता है। इसे बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है और इसे आप स्वीट डिश की तरह बनाकर मेज की शान बढ़ा सकते हैं। इसे खूब सारे काजू और बादाम जैसे सूखे मेवे, दूध सेवई और चीनी बनाया जाता है। शीर खुरमा मुगलई व्यंजनों का हिस्सा है जो लबेहद स्वादिष्ट लगता है।
इसे भी पढ़ें: बकरा ईद में करें इन अफगानी मिठाइयों से मुंह मीठा
सेवई पायसम

यह एक साउथ इंडियन स्टाइल सेवई रेसिपी है, जिसे डेजर्ट के रूप में अक्सर दक्षिण भारतीय घरों में बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए रबड़ी दूध, सूखे मेवा और सेवई की आवश्यकता होती है। सेवई पायसम विभिन्न त्योहार और विशेष अवसरों में डेजर्ट के तौर पर बनाया जाता है।
बकरा ईद के मौके को खास बनाने के लिए आप इन पांच तरह के सेवई को बना सकते हैं। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा इस लेख को लाइक और शेयर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहेने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।