Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:14 AM IST

चिकन और मटन के अलावा बकरीद पर बनाएं ये स्वादिष्ट वेज पकवान

बकरीद के जश्न को दोगुना करने के लिए लोग कई तरह के डिशेज बनाते हैं, जिसमें ज्यादातर नॉनवेज डिश होते हैं, ऐसे में आप अपने खास मेहमानों या घर वालों के लिए कुछ वेज डिशेज भी बना सकते हैं, आइए जानते हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-06-19, 14:13 IST
vegetarian eid recipes

रमजान के पाक महीने पूरे होने के बाद देशभर में ईद मनाई जाती है। दुनिया भर में लोग इस त्यौहार की खुशियां पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस पर्व के बाद बकरा ईद या ईद अल अदहा का त्यौहार मनाया जाता है। ये दूसरा सबसे बड़ा पर्व है जिसे मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा मनाया जाता है। इस बार यह पर्व जून के आखिरी सप्ताह में मनाया जा रहा है। लोग इसमें कई तरह नॉनवेज डिशेज बनाते हैं, पूरा मेज स्वादिष्ट और लजीज डिशेज से भरा हुआ रहता है। लोग इस अवसर पर ज्यादातर नॉनवेज ही बनाना पसंद करते हैं। ऐसे में बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें नॉनवेज डिशेज के साथ-साथ वेज डिशेज भी खाना होता है या कुछ लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं। ऐसे में इन लोगों के लिए कुछ वेज डिशेज की रेसिपी लेकर आए हैं।

वेज पुलाव

vegetarian recipes in hindi

बकरा ईद के अवसर पर घरों में कई तरह के बिरयानी बनते हैं जो ज्यादातर नॉनवेज होते हैं, ऐसे में वेज बिरयानी बनाने के अलावा वेज पुलाव भी बना सकते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होता है। इसमें आप अपने पसंद के अनुसार वेजिटेबल, पनीर और ड्राई फ्रूट जैसे काजू और बादाम डालकर इसे और भी ज्यादा जायकेदार बना सकते हैं। इस डिश को आप अपने वेजिटेरियन मेहमान को भी परोस सकते हैं।

दही वड़ा

veg recipes for bakra bakrid festival

बकरीद का मेज आमतौर पर नॉनवेज डिशेज जैसे चिकन, मटन और अंडे से बने कई तरह के डिशेज से भरा हुआ होता है। ऐसे में आप इन सभी के स्वाद को दोगुना करने के साथ साथ मेज में कुछ नया और चटपटा स्वाद लाने के लिए दही वड़ा के स्वादिष्ट रेसिपी को शामिल करें। ढेर सारे हैवी फूड के सेवन के बाद दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: बकरा ईद में करें इन अफगानी मिठाइयों से मुंह मीठा

वेज कबाब

bakra eid menu ideas

वेज कबाब बनाने के लिए एक पैन में खसखस, काजू, साबुत मसाले और चिरौंजी को सौंधी खुशबू आने तक भून लें। अब इसे चिकना पीस लें, इसमें तले हुए प्याज और पानी डालकर एक बार फिर भून लें। अब एक पैन में घी गर्म करें, इसमें अदरक, लहसुन और मिर्च डालकर भून लें। अब इसमें खोया डालकर फिर भून लें और मिक्सी में पीस लें। इसे एक पैन में रखें और इसमें, उबला हुआ राजमा, लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें और धीमी आंच में पकने दें। आंच से उतार कर केवड़ा पानी डालें और ठंडा होने दें। अब इससे कबाब तैयार कर पैन या माइक्रोवेव (माइक्रोवेव रेसिपीज) में बटर लगाकर बेक कर लें। बेक होने के बाद इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: बकरा ईद की थाली को बनाइए इन पाकिस्तानी डिशेज से खास

ये रहे कुछ वेजिटेरियन डिशेज जिसे आप बकरा ईद के अवसर पर बना सकते हैं। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और  शेयर जरूर करें।

Image Credit: Freepik  

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।