Sasaram Famous Places: बिहार की धरती पर ऐसी कई खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहें मौजूद है, जहां दुनिया भर से पर्यटक पहुंचते हैं। जैसे-गया, बोधगया या राजगीर। बिहार का सासाराम भी अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिक तथ्यों के लिए जाना जाता है। शेर शाह सूरी का शहर के नाम से नाम से प्रसिद्ध सासाराम रोहतास जिले में स्थित एक ऐतिहासिक नगर है। सासाराम और इसके आसपास में ऐसी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां मानसून में घूमने के लिए बिहार के लगभग हर जिले से पर्यटक पहुंचते हैं। मानसून में कुछ जगहों की खूबसूरती सातवें आसमान पर होती है। आइए मानसून में सासाराम में घूमने की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में जानते हैं।
मानसून में सासाराम की किसी शानदार और सबसे लोकप्रिय जगह घूमने की बात होती है, तो हजारों पर्यटक सबसे पहले मंझर कुंड वाटरफॉल ही पहुंचते हैं। यह वाटरफॉल सासाराम मुख्य शहर से करीब 15 किमी दूर कैमूर पर्वतमाला में स्थित है।
मंझर कुंड वाटरफॉल में जब 15 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा सिर्फ और सिर्फ देखने का ही मन करता है। मानसून में यहां सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि अन्य कई जिलों से भी पर्यटक पहुंचते हैं। मंझर कुंड वॉटरफॉल, सासाराम का बेस्ट मानसून पॉइंट भी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ के पास कपल्स के लिए स्वर्ग, मानसून में इस हसीन झील की सैर कर आएं
सासाराम में कैमूर की पहाड़ियों में स्थित सासाराम की गुफाएं, जिले की सबसे लोकप्रिय और सबसे ऐतिहासिक जगहों में से एक है। पहाड़ों में होने चलते सासाराम की गुफाएं के आसपास ककी हरियाली मानसून में पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है।
कहा जाता है कि सासाराम की गुफाएं मुख्य रूप से दो प्रकार की हैं। एक ऐतिहासिक, जिसमें शेरशाह सूरी का मकबरा है। दूसरा-प्राकृतिक, जिसमें सम्राट अशोक के शिलालेख मौजूद है। प्राकृतिक परिवेश के बीच में स्थित होने चलते ये दोनों गुफाएं घूमने के लिए बेस्ट जगह मानी जाती हैं। हालांकि, सूरज ढलते ही यहां कोई घूमने नहीं जाता है।
यह विडियो भी देखें
धुआं कुंड वाटरफॉल सिर्फ सासाराम नगर का ही नहीं, बल्कि पूरे रोहतास जिले का एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह मनमोहक वाटरफॉल, कैमूर की पहाड़ियों में स्थित है और सासाराम मुख्य शहर से करीब 15 किमी दूर है।
धुआं कुंड वाटरफॉल में करीब 130 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है, जिसके चलते आसपास का नजारा कमाल का दिखाई देता है। धुआं कुंड वाटरफॉल को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। कहा जाता है कि जब ऊंचाई से पानी गिरता है, तो धुएं जैसा दिखाई देता है, इसलिए इसका नाम भी धुआं कुंड वॉटरफॉल। मानसून में यहां दूर-दूर से पर्यटक घूमने और पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं।
मंझर कुंड वाटरफॉल से कुछ ही मिनट की दूरी पर स्थित बुधन सनसेट पॉइंट, सासाराम के सबसे चर्चित पॉइंट्स में से एक है। सनसेट पॉइंट से मानसून के समय दूर-दूर सिर्फ और सिर्फ हरियाली और लुभावने दृश्य दिखाई देते हैं। इस पॉइंट से सिर्फ सनसेट ही नहीं, बल्कि सूर्योदय से लेकर मंझर कुंड वाटरफॉल की खूबसूरती को भी निहारा जा सकता है। इस पॉइंट पर आप यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: उदयपुर ट्रिप में इन शानदार जगहों को फ्री में एक्सप्लोर करने का मौका, मानसून में आप भी पहुंच जाएं
हवाई मार्ग: सासाराम के सबसे पास में पटना एयरपोर्ट है, जो करीब 169 किमी दूर है। एयरपोर्ट से टैक्सी या कैब लेकर जा सकते हैं।
ट्रेन मार्ग: सासाराम बिहार के लगभग हर जिले से ट्रेन लाइन से जुड़ा हुआ है। पटना से सासाराम के लिए ट्रेन संख्या 13249, 14223 और 53211 चलती है।
सड़क मार्ग: सासाराम बिहार के लगभग हर जिले से भी सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। पटना से सासाराम के लिए बसें चलती रहती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@shutterstocks
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।