herzindagi
image

चंडीगढ़ के पास कपल्स के लिए स्वर्ग, मानसून में इस हसीन झील की सैर कर आएं

Weekend Trip Near Chandigarh: चंडीगढ़ में सुखना झील घूम-घूमकर बोर हो गए हैं, तो शहर से करीब 148 किमी दूर स्थित इस हसीन झील को डेस्टिनेशन पॉइंट बना लीजिए। खूबसूरती देख झूम उठेंगे।
Editorial
Updated:- 2025-07-24, 18:19 IST

Best Lake Near Chandigarh: पंजाब के साथ हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ एक खूबसूरत और प्रमुख शहर है। यह शहर ऊंची-ऊंची बिल्डिंग्स और नाइटलाइफ के लिए सबसे सबसे अधिक जाना जाता है। इसलिए दिल्ली एनसीआर के लोग भी चंडीगढ़ घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। वैसे तो चंडीगढ़ में घूमने के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं, लेकिन झील किनारे घूमने की बात होती है, तो कई लोग सिर्फ और सिर्फ सुखना लेक का ही नाम लेते हैं। ऐसे में अगर आप हर वीकेंड में सुखना लेक घूम-घूमकर बोर हो गए हैं, तो इस बार आपको हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में स्थित गोबिंद सागर लेक पहुंच जाना चाहिए। गोबिंद सागर की खूबसूरती देखने के बाद आप भी खुशी से झूम उठेंगे।

हिमाचल में गोबिंद सागर लेक कहां है?

गोबिंद सागर लेक की खासियत बताने से पहले आपको बता दें कि इसे कई लोग गोविंद सागर लेक के नाम से भी जानते हैं। यह हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित है। यह बिलासपुर मुख्य शहर से कुछ ही दूर है। कहा जाता है कि इस झील का नाम सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोविंद सिंह के नाम पर रखा गया है। इसलिए यहां पंजाबी लोग घूमने पहुंचते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ के पास मानसून में इन जादुई झीलों की सैर कर आइए, खूबसूरती आपका मन मोह लेगी

गोबिंद सागर लेक क्यों प्रसिद्ध है?

gobind sagar lake near chandigarh

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की वादियों में स्थित गोबिंद सागर लेक सबसे अधिक प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है। यह झील सतलुज नदी के किनारे स्थित है। ऊंचे-उन्हें पहाड़ और देवदार के पेड़ों से घिरी हुई यह लेक लुभावने दृश्यों के लिए भी प्रसिद्ध है। इस झील को प्रवासी पक्षियों का घर भी बोला जाता है।
गोबिंद सागर लेक सिर्फ बिलासपुर ही नहीं, बल्कि ऊना जिले तक फैली हुई है। यह हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील के रूप में प्रसिद्ध है। यह झील अपने शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जानी जाती है। यहां हर मौसम में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

यह विडियो भी देखें

गोबिंद सागर लेक पर्यटकों के लिए क्यों खास है?

gobind sagar lake near chandigarh for weekend trip

गोबिंद सागर लेक प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। इस झील के आसपास की हरियाली और शांत वातावरण पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं। पर्यटक यहां सिर्फ गर्मी या सर्दी में ही नहीं, बल्कि मानसून में भी पहंचते हैं।
गोबिंद सागर लेक चंडीगढ़ के अलावा, अंबाला और पंचकूला जैसे शहरों के कपल्स के बीच रोमांटिक वीकेंड पॉइंट के रूप में भी प्रसिद्ध है। मानसून में तो नहीं, पर गर्मी और सर्दी में यहां कई पर्यटक नॉर्मल से लेकर स्पीड बोटिंग का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं।

गोबिंद सागर लेक के आसपास घूमने की जगहें

गोबिंद सागर लेक के आसपास घूमने के लिए ऐसी कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-झील के आसपास नैना देवी मंदिर और आनंदपुर साहिब जैसे धार्मिक स्थल से लेकर बड़सर गांव, भाखड़ा डैम और गोबिंद सागर लेक व्यू पॉइंट जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: उदयपुर ट्रिप में इन शानदार जगहों को फ्री में एक्सप्लोर करने मौका, मानसून में आप भी पहुंच जा 

चंडीगढ़ से गोबिंद सागर लेक कैसे पहुंचें?

gobind sagar lake himachal

चंडीगढ़ से गोबिंद सागर लेक पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप पर्सनल गाड़ी से लेकर पंजाब या हिमाचल रोडवेज बस से भी पहुंच सकते हैं। चंडीगढ़ बस स्टैंड से बिलासपुर के लिए नियमित बसें चलती रहती हैं, जिसका किराया करीब 200-300 रुपये के आसपास होता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@tripadvisor,newsarenaindia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।