चंडीगढ़ के पास मिल गया जन्नत, 165 किमी दूर स्थित यह खूबसूरत जगह तीन धर्मों का है केंद्र

Weekend Trip Near Chandigarh: चंडीगढ़ वाले शिमला, चैल और सोलन घूमकर बोर हो गए हैं, तो हम आपको एक ऐसी अद्भुत जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां की खूबसूरती देखने के बाद खुशी से झूम उठेंगे।
image

Best Places Near Chandigarh: देश की राजधानी दिल्ली से करीब 243 किमी दूर स्थित चंडीगढ़ पंजाब का एक खूबसूरत और प्रमुख शहर है। चंडीगढ़ को पंजाब के साथ-साथ हरियाणा की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। ऊंची-ऊंची बिल्डिंग, जगमगाते मार्केट्स और लजीज पंजाबी व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध चंडीगढ़ घूमने के लिए बेस्ट भी प्लेस माना जाता है। चंडीगढ़ वाले जब वीकेंड में घूमने का प्लान बनाते हैं, तो सिर्फ शिमला, सोलन चैल या कुफरी ही पहुंचते हैं, लेकिन महज 165 किमी दूर स्थित रिवालसर जैसी अद्भुत और मनमोहक जगह को एक्सप्लोर करना भूल जाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको रिवालसर की खूबसूरती से लेकर खासियत और आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन जगहों पर घूमने के बाद आप भी खुशी से झूम उठेंगे।

रिवालसर कहां है?

रिवालसर की खूबसूरती और खासियत बताने से पहले आपको बता दें कि यह हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित है। रिवालसर, मंडी जिले का एक छोटा शहर है, जो मुख्य शहर से करीब 24 किमी दूर है। आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि रिवालसर, मंडी के नेरचौक से करीब 19 किमी और सुंदर नगर से महज 29 किमी की दूरी पर है।

रिवालसर क्यों प्रसिद्ध है?

why rewalsar is famous

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित रिवालसर को छिपा हुआ खजाना माना जाता है। बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान और झील-झरने रिवालसर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
रिवालसर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ धार्मिक स्थलों के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध माना जाता है। रिवालसर अपने शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है।
रिवालसर, मंडी के साथ-साथ पूरे हिमाचल की एक ऐसी जगह है, जिसे तीन धर्मों यानी हिन्दू, सिख और बौद्ध धर्मों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल माना जाता है। मानसून में रिवालसर की खूबसूरती चरम पर होती है।

रिवालसर का धार्मिक महत्व क्या है?

rewalsar near chandigarh

रिवालसर एक ऐसी जगह है, जिसे महर्षि लोमश की तपस्थली के रूप में भी जाना जाता है। मान्यता के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह रिवालसर में कुछ समय के लिए निवास किए थे। यह एक गुरुद्वारा भी है। इसके अलावा, रिवालसर में कई बौद्ध मठ भी मौजूद है, जिसे बौद्ध धर्म के लोगों अपना पवित्र धार्मिक स्थल मानते हैं।

पर्यटकों के लिए खास है रिवालसर

rewalsar best places

रिवालसर, पर्यटकों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। खासकर, प्रकृति और बादलों से ढके पहाड़ों से प्रेम करने वालों के लिए रिवालसर को स्वर्ग माना जाता है। रिवालसर, अपनी खूबसूरती के साथ-साथ शांत और शुद्ध वातावरण से भी पर्यटकों को आकर्षित करता है। रिवालसर, एडवेंचर एक्टिविटी प्रेमियों के लिए बेस्ट प्लेस माना जाता है। यहां कई पर्यटक ट्रेकिंग से लेकर हाईकिंग और कैम्पिंग का शानदार लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं।

इसे भी पढ़ें:जुलाई में पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेहतरीन रोमांटिक जगहें, जल्दी से ट्रिप प्लान कर लीजिए

रिवालसर और आसपास में घूमने की जगहें

रिवालसर में ऐसी कई बेहतरीन जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर किया जा सकता है। जैसे-रिवालसर झील। रिवालसर झील, शहर के बीच में स्थित है,जो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ झील के चारों ओर तैरते हुए द्वीप के लिए भी जाना जाता है। रिवालसर में आप रिवालसर गुरुद्वारा के अलावा, लोमश ऋषि मंदिर, बौद्ध मठ और नैना देवी मंदिर को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। रिवालसर के आसपास में आप नेर चौक से लेकर मंडी शहर को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@tripoto,assettype

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP