चंडीगढ़ में एडवेंचर एक्टिविटी के लिए इन जगहों पर जाएं कपल्स, देखते ही आ जाएगा मजा

अगर आप घूमने के साथ-साथ तरह-तरह की एडवेंचर एक्टिविटी करने के भी शौकीन हैं, तो इसके लिए आपको चंडीगढ़ से कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि एक ही जगह में आपको कई तरह की चीजें करने को मिल जाएंगी।

 

Fun Places For Adults

घूमने की बात करते ही कपल्स के मन में किसी रोमांटिक जगह का नाम आता होगा। लेकिन कई कपल्स ऐसे हैं, जिन्हें रोमांचक ट्रिप पर जाना पसंद होता है। जब तक उन्हें किसी ट्रिप में रोमांच का अनुभव न हो, तब तक उन्हें ट्रैवल करना बोरिंग ही लगता है।

अगर आप चंडीगढ़ से कहीं बाहर नहीं जा पा रहे हैं और शहर में किसी ऐसी जगह पर जाना चाह रहे हैं, जहां आपको कई तरह की एक्टिविटी करने का मौका मिल जाए, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आप खुश हो जाएंगे। यहां आपको तरह-तरह की एक्टिविटी करने का मौका मिलेगा।

चंडीगढ़ में पेंटबॉलिंग (Paintballing In Chandigarh)

Paintballing In Chandigarh

एक्सट्रीम वारजोन पेंटबॉलिंग के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। अगर आपको बंदूक चलाने का शौक है और आप फोन में गेम खेलते हैं, तो आपको यह जगह पसंद आएगी। यहां आपको लाइव पेंटबॉल गन पकड़ने और चलाने का मौका मिलेगा। इसे पकड़ने के बाद आपको अहसास ही नहीं होगी कि यह असली है या नकली। यह चंडीगढ़ में शाम के समय घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

  • लोकेशन- संत श्री आसाराम जी आश्रम के करीब, चंडीगढ़ से सिर्फ 5-6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
  • समय- सुबह 11 बजे से शाम 11 बजे तक खुला रहता है। अधिक जानकारी के लिए आप वेबसाइट पर जाकर नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

चंडीगढ़ में मिस्ट्री रूम्स (Mystery Rooms In Chandigarh)

Mystery Rooms In Chandigarh

अपने दोस्तों के साथ इस मिस्ट्री रूम में आप रोमांच का अनुभव कर सकते हैं। यहां आपको पहेलियां सुलझाने से लेकर तरह-तरह की चीजें करने का मौका मिलता है। आपको एक घंटे का समय इस रूम में दिया जाता है। इस गेम को 2-8 टीम मेंबर्स के साथ खेला जा सकता है। इसलिए आप साथ में अपने दोस्तों को भी ला सकते हैं।

इसमें 5 लेवल होते हैं, जिसे आपको जीतना होता है।

इसे भी पढ़ें- Chandigarh Fun Places: चंडीगढ़ में बच्चों के साथ इन जगहों पर जाएं घूमने, कम खर्चे में मिलेगा डबल मजा

स्काई जंपर और जिपलाइन

Adventure Activities In Chandigarh For Adults

700 रुपये की टिकट में 1 घंटे तक पार्टनर के साथ यहां आपको मस्ती करने का मौका मिलेगा। ये जगह केवल बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि बड़ों के लिए भी रोमांचक है। यहां आपको तरह-तरह की एक्टिविटी करने का मौका मिलेगा। यह चंडीगढ़ में पार्टनर के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

  • लोकेशन- ग्राउंड फ्लोर, ब्लॉक 3, ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट, अम्बाला चंडीगढ़ एक्सप्रेसवे
  • 1 घंटे के लिए प्रति व्यक्ति 700 रुपये
  • 90 मिनट के लिए प्रति व्यक्ति 950 रुपये

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP